Bhai Dooj 2025 Lucky Rashifal: भाई दूज दिवाली उत्सव का आखिरी दिन है, जिसे भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक माना गया है। यह कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि पर मनाया जाता है। इस बार 23 अक्तूबर 2025 को भाई दूज है। इस तिथि पर विशाखा नक्षत्र और आयुष्मान योग का संयोग बन रहा है। ज्योतिष शास्त्र में इस योग को बेहद शुभ माना जाता है, जो लंबी आयु और अच्छे परिणामों से संबंध रखता है। इसके अलावा भाई दूज पर सूर्य-बुध के तुला राशि में होने से बुधादित्य योग का निर्माण हो रहा है। वहीं चंद्रमा वृश्चिक और गुरु कर्क में संचरण करेंगे और अपनी कृपा बरसाएंगे। ऐसे में ग्रहों के दुर्लभ संयोग से भाई दूज पर कुछ राशियों को धन लाभ, मान-सम्मान सहित अन्य मनचाहे परिणामों की प्राप्ति हो सकती हैं। आइए इन लकी राशियों के बारे में जानते हैं।
Lucky Rashifal: कई वर्षों बाद भाई दूज पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत
Bhai Dooj 2025 Lucky Rashifal: भाई दूज दिवाली उत्सव का आखिरी दिन है, जिसे भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक माना गया है। यह कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि पर मनाया जाता है। इस बार 23 अक्तूबर 2025 को भाई दूज है। इस तिथि पर विशाखा नक्षत्र और आयुष्मान योग का संयोग बन रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए यह समय शुभ रहेगा। आपको प्रॉपर्टी में निवेश के लिए अच्छा मौका मिलेगा, जिससे भविष्य में धन लाभ के योग है। इस समय रिश्तों में प्रेम और विश्वास बना रहेगा। साथ ही आपका स्वास्थ्य भी बेहतर बनेगा। पुराने काम को लेकर चल रहा तनाव दूर होगा और आप मानसिक रूप से स्वस्थ महससू करेंगे। कार्यस्थल पर आपके विचारों को सराहा जाएगा और वरिष्ठ अधिकारी आपसे प्रसन्न होंगे।
Weekly Horoscope (20-26 October): मेष राशि वालों के लिए लाभदायक रहेगा यह सप्ताह, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल
तुला राशि
तुला राशि वालों को धन लाभ हो सकता है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। साथ ही कर्ज जैसी समस्याओं से राहत मिल सकती है। आत्मविश्वास और व्यक्तित्व में निखार आएगा। इस समय आपके भाई-बहनों से संबंध मजबूत होंगे। करियर-कारोबार के स्थान पर प्रमोशन होगा। विवाह के मार्ग में आ रही बाधाएं दूर होंगी। आपको दोस्तों से मुलाकात कर खुशी का अनुभव हो सकता है। नया काम प्रारंभ करने से सभी का साथ भी बना रहेगा।
Govardhan Puja 2025: गोवर्धन पूजा पर कैसे करें श्रीकृष्ण को प्रसन्न? जानें 56 भोग और पूजन विधि
वृश्चिक राशि
यह समय आपके लिए कई बदलावों से भरा रहेगा। आपको कला के क्षेत्र में आगे आने के अवसर मिलेंगे। किसी नए कोर्स में दाखिला लेंगे। सामाजिक और पेशेवर स्तर पर आपकी छवि अच्छी और मजबूत होगी। व्यापार में लोगों से सहयोग प्राप्त होगा। खास बात यह है कि घर-बाहर स्वजनों का सहयोग मिलेगा। यात्रा के योग है। नए लोगों से मुलाकात संभव है। परंतु कोई अपना खास भी जीवन में दस्तक दे सकता है।
Govardhan Puja 2025 Samagri List: इन चीज़ों के बिना अधूरी है गोवर्धन पूजा, यहां जानें सम्पूर्ण सामग्री लिस्ट
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।