फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Surya Grahan 2025: शारदीय नवरात्रि से एक दिन पहले सूर्य ग्रहण, जानें इसका समय और प्रभाव

Wed, 10 Sep 2025 11:05 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Wed, 10 Sep 2025 11:05 AM IST
सार

Shardiya Navratri 2025: पंचांग के मुताबिक आश्विन माह में मनाई जाने वाली नवरात्रि को शारदीय नवरात्रि कहते हैं। हर वर्ष इसका प्रारंभ आश्विन महीने के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से होता है। परंतु इस बार शारदीय नवरात्रि से एक दिन पहले सूर्य ग्रहण लगने वाला है।  अब सवाल यह है कि क्या इस ग्रहण का प्रभाव नवरात्रि के पर्व पर पड़ेगा ? 

विज्ञापन
Shardiya Navratri 2025 Start Date and surya grahan impact in hindi
Surya Grahan 2025 - फोटो : अमर उजाला
loader

Shardiya Navratri 2025: पंचांग के मुताबिक आश्विन माह में मनाई जाने वाली नवरात्रि को शारदीय नवरात्रि कहते हैं। हर वर्ष इसका प्रारंभ आश्विन महीने के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से होता है। मान्यता है कि इस दिन देवी दुर्गा स्वर्गलोक से धरती पर आती हैं। इस दौरान माता का आगमन अलग-अलग वाहनों से होता है, जिसका खास प्रभाव पूरे देश-दुनिया सहित तीज-त्योहारों पर पड़ता है। इस वर्ष शारदीय नवरात्रि की शुरुआत 22 सितंबर 2025 से होगी। साथ ही देवी हाथी पर सवार होकर पधारेंगी। ज्योतिषियों के मुताबिक माता का हाथी पर सवार होकर आना अत्यंत शुभ होता है। यह सुख-समृद्धि, धन लाभ और जीवन में सुख- शांति का प्रतीक है। हालांकि, इस बार शारदीय नवरात्रि से एक दिन पहले यानी 21 सितंबर को साल का दूसरा सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। अब सवाल यह है कि क्या इस ग्रहण का प्रभाव नवरात्रि के पर्व पर पड़ेगा ? आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं।

Shardiya Navratri 2025 Start Date and surya grahan impact in hindi
ज्योतिषियों के मुताबिक साल का दूसरा सूर्य ग्रहण 21 सितंबर को लग रहा है। - फोटो : Freepik

सूर्य ग्रहण और शारदीय नवरात्रि 
ज्योतिषियों के मुताबिक साल का दूसरा सूर्य ग्रहण 21 सितंबर को लग रहा है। यह ग्रहण रात 11 बजे से शुरू होगा। इसका समापन 22 सितंबर तड़के 3 बजकर 24 मिनट पर होगा। परंतु इस ग्रहण को भारत में नहीं देखा जा सकेगा। यही कारण है कि सूर्य ग्रहण से पहले लगने वाला सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। साथ ही ग्रहण से अगले दिन यानी 22 सितंबर से प्रारंभ होने वाले शारदीय नवरात्रि पर भी इसका कोई प्रभाव नहीं माना जाएगा।

Shardiya Navratri 2025 Start Date and surya grahan impact in hindi
साल 2025 का दूसरा सूर्य ग्रहण भारत में नहीं नजर आएगा। - फोटो : adobe

कहां दिखेगा साल का दूसरा सूर्य ग्रहण ?
साल 2025 का दूसरा सूर्य ग्रहण भारत में नहीं नजर आएगा। हालांकि, इसे अमेरिका, समोआ, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, फिजी और अटलांटिक महासागर जैसे क्षेत्रों में देखा जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shardiya Navratri 2025 Start Date and surya grahan impact in hindi
इस वर्ष आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा 22 सितंबर को रात 01 बजकर 23 मिनट से शुरू होगी। - फोटो : Amar Ujala

शारदीय नवरात्रि  2025 तिथि
इस वर्ष आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा 22 सितंबर को रात 01 बजकर 23 मिनट से शुरू होगी। इसका समापन 23 सितंबर को रात 02 बजकर 55 मिनट पर होगा। इसलिए 22 सितंबर से शारदीय नवरात्र की शुरुआत होगी।

Pitru Paksha Daan: पितृपक्ष में ज़रूर दान करें ये वस्तुएं, 7 पीढ़ियों तक रहेगी खुशहाली

विज्ञापन
Shardiya Navratri 2025 Start Date and surya grahan impact in hindi
शारदीय नवरात्रि के पहले दिन घटस्थापना का शुभ मुहूर्त सुबह 6 बजकर 9 मिनट से प्रारंभ होगा। - फोटो : Amar Ujala Graphics

घटस्थापना का शुभ मुहूर्त
शारदीय नवरात्रि के पहले दिन घटस्थापना का शुभ मुहूर्त सुबह 6 बजकर 9 मिनट से प्रारंभ होगा। यह मुहूर्त सुबह 8 बजकर 6 मिनट तक बना रहेगा। इसकी कुल अवधि 1 घंटा 56 मिनट तक रहेगी। इसके अलावा दूसरा मुहूर्त सुबह 11 बजकर 49 मिनट से दोपहर के 12 बजकर 38 मिनट तक रहेगा।

Ashwin Month 2025 Festival List: पितृ पक्ष से नवरात्रि और दशहरा तक, जानें आश्विन माह के प्रमुख व्रत और त्योहारों की लिस्ट

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed