Navratri Day 1 Maa Shailputri: आज से शारदीय नवरात्री की शुरुआत हो गई है। नवरात्रि के पहले दिन जगत जननी मां जगदम्बा के पहले स्वरूप माता शैलपुत्री की पूजा अर्चना की जाती है। मां दुर्गा की पूजा करने से भक्त की हर मनोकामना पूरी होती है। साथ ही घर में सुख एवं समृद्धि का वास होता है। पहले दिन कलश स्थापना के साथ माता शैलपुत्री की आराधना की जाती है। माता शैलपुत्री पर्वतराज हिमालय की पुत्री है, इसलिए इनका नाम शैलपुत्री रखा गया। धार्मिक मान्यता के अनुसार, शक्ति उपासना के महापर्व के इस पहले दिन माता शैलपुत्री के दर्शन और पूजन से जीवन की हर समस्या और बाधा दूर हो जाती है।
Shardiya Navratri 2024: कौन हैं मां शैलपुत्री? देवी को प्रसन्न करने के लिए पान के पत्ते से करें ये खास उपाय
मां शैलपुत्री का स्वरूप
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, माता शैलपुत्री भगवान शिव की अर्धागिनी भी हैं। देवी पुराण में इनके स्वरूप का वर्णन भी मिलता है, जिसके अनुसार मां शैलपुत्री के दाहिने हाथ में त्रिशूल और बाएं हाथ में एक कमल का पुष्प है और वह अपने वाहन वृषभ पर विराजमान हैं।
Shardiya Navratri 2024: शारदीय नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री को लगाएं इन चीजों का भोग
पान के पत्ते का खास यह उपाय
नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री के पूजन में हमे लाल अड़हुल या कमल के पुष्प का प्रयोग जरूर करना चाहिए। इसके अलावा पूजन के दौरान यदि सच्चे मन से इन्हें पान के पत्ते पर सुपाड़ी, लौंग और मिश्री रखकर भोग लगाया जाता है, तो देवी अतिशीघ्र ही प्रसन्न हो जाती हैं।
Navratri Wishes: चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है... नवरात्रि पर अपनों को भेजें शुभकामना संदेश
इस मंत्र का जाप करें
शैलपुत्री देवी केके पूजन के दौरान, ‘ॐ देवी शैलपुत्र्यै नमः॥’ मंत्र का इक्कीस, इक्यावन या एक सौ आठ बार जाप करें। इससे सभी शक्तियों की सिद्धि होती है।
Navratri Day 1 Maa Shailputri: नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की आराधना, जानिए महत्व और पूजा विधि