Shardiya Navratri 2024: हर साल चार नवरात्रि मनाई जाती है, जिनमें दो गुप्त नवरात्रि और एक चैत्र दूसरी शारदीय नवरात्रि होती हैं। आश्विन माह में आने वाली नवरात्रि को शारदीय नवरात्रि कहा जाता है। इसकी शुरुआत आश्विन मास की कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि से होती है। इस वर्ष 3 अक्तूबर 2024 से शारदीय नवरात्रि शुरू हो रहे हैं, जो 11 अक्तूबर 2024 को समाप्त होंगे। अगले दिन यानी 12 अक्तूबर 2024 को दशहरा मनाया जाएगा। इस दौरान मां दुर्गा के नौ रूपों की विधि विधान से पूजा की जाती है। साथ ही भव्य तरीके से मंदिर, पंडालों और घरों में उनका स्वागत किया जाता है।
{"_id":"66ee7b2322598ffe80038343","slug":"shardiya-navratri-2024-do-s-and-don-t-of-navratri-in-hindi-2024-09-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Shardiya Navratri 2024: 3 अक्तूबर से शारदीय नवरात्रि शुरू, जानें क्या करें क्या न करें","category":{"title":"Festivals","title_hn":"त्योहार","slug":"festivals"}}
Shardiya Navratri 2024: 3 अक्तूबर से शारदीय नवरात्रि शुरू, जानें क्या करें क्या न करें
Sat, 21 Sep 2024 06:46 PM IST
मेघा कुमारी
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मेघा कुमारी
Updated Sat, 21 Sep 2024 06:46 PM IST
विज्ञापन
Shardiya Navratri 2024
- फोटो : अमर उजाला
Shardiya Navratri
- फोटो : adobe stock
शारदीय नवरात्रि में क्या करना चाहिए
- शारदीय नवरात्रि के दिनों में माता रानी की विधि अनुसार घर में पूजा करनी चाहिए। इस दौरान आरती के समय 'प्रणतानां प्रसीद त्वं देवि विश्वार्तिहारिणि। त्रैलोक्यवासिनामीडये लोकानां वरदा भव।। मंत्र का जाप करें। इससे माता रानी प्रसन्न होती है।
- अगर आप नवरात्रि में अखंड दीपक जला रहे हैं, तो इसका नौ दिनों तक पूरा ध्यान रखें। इस दौरान अखंड दीपक की बत्ती की लौ या ज्योति ऊपर की ओर उठनी चाहिए।
Shardiya Navratri
- फोटो : adobe stock
- शारदीय नवरात्रि में माता रानी को लाल रोली, लाल चुनरी, लाल सिंदूर, लाल पुष्प माता को चढ़ाएं। इस दौरान कलश की स्थापना भी जरूर करें। इससे देवी प्रसन्न होती हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार कलश को ब्रह्मा, विष्णु, महेश और मातृगण का निवास बताया गया है।
- नवरात्रि के दिनों में घर में सात्विक भोजन ही बनाना चाहिए। इस दौरान तहसुन प्यास का सेवन न करें। साथ ही घर में भी इसका उपयोग नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Shardiya Navratri
- फोटो : freepik
- धार्मिक मान्यताओं के अनुसार नवरात्रि में माता रानी घरों में भ्रमण करती है। इसलिए घर की स्वच्छता का ध्यान रखना चाहिए।
- शारदीय नवरात्रि में रोजाना नौ दिनों तक माता रानी की पूजा करनी चाहिए। दिन के अनुसार देवी का नाम लेकर मंत्रों का जाप करें। ऐसा करने से पूजा का पूर्ण फल प्राप्त होता है।
विज्ञापन
Shardiya Navratri
- फोटो : freepik
शारदीय नवरात्रि में क्या नहीं करना चाहिए
- नवरात्रि में अगर आप घर में अखंड दीपक जला रहे हैं, तो घर को कभी खाली नहीं छोड़ना चाहिए।
- इन दिनों मांस, मदिरा, शराब आदि का सेवन नहीं करना चाहिए।
- नवरात्रि के पूरे नौ दिन मां देवी की पूजा को समर्पित है। इस दौरान मन में नकारात्मक विचारों को नहीं लाना चाहिए।
- इस अवधी में किसी से भी झूठ न बोलें और न ही किसा का अपमान करें।
- इस दौरान पूजा में सफेद या काले रंग के वस्त्रों को न पहनें।
- नवरात्रि के नौ दिनों में दाढ़ी-मूंछ और बाल न कटवाएं।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।