Shardiya Navratri 2020 October happy navratri wishes, messages, images, wallpapers, quotes whatsapp, facebook status in hindi: शारदीय नवरात्रि का पावन पर्व आज से आरंभ हो गए हैं। मां शक्ति की उपासना का यह महापर्व 25 अक्तूबर तक चलेगा। नवरात्रि के पहले दिन जहां घटस्थापना का विधान है तो वहीं आखिरी दिन कन्या पूजन करके व्रत का समापन किया जाता है। नौ दिनों तक चलने वाले इस त्योहार में देवी दुर्गा के नौ अलग-अलग स्वरुपों की आराधना होती है। शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों और रिश्तेदारों को भेजें ये प्यारे शुभकामना संदेश..
Happy Navratri 2020: शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर अपनों को भेजें शुभकामना संदेश
शेर पर सवार होकर,
खुशियों का वरदान लेकर,
हर घर में विराजी अंबे माँ,
हम सबकी जगदंबे माँ।।
नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं!
लक्ष्मी का हाथ हो,
सरस्वती का साथ हो,
गणेश का निवास हो,
और माँ दुर्गा के आशिर्वाद से आपके जीवन में प्रकाश ही प्रकाश हो॥
शुभ नवरात्रि 2020!
तेरी दुनिया में भय से जब सिमट जाऊं,
चारों ओर अंधेरा ही अँधेरा घना पाऊं,
बन के रोशनी तुम राह दिखा देना।।
आपको सहपरिवार नवरात्रि की शुभकामनाएं!
सारा जहां है जिसकी शरण में,
नमन है उस माँ के चरण में,
हम है उस माँ के चरणों की धूल,
आओ मिलकर माँ को चढ़ाएं श्रद्धा के फूल।।
आपको एवं आपके समस्त परिजनों को नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं!