{"_id":"5dc5298c8ebc3e5b635f12c2","slug":"shani-pradosh-vrat-importance-and-significance-2019","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शनि प्रदोष व्रत 2019: शादी में आ रही अड़चने, इस व्रत को करने से हो जाएंगी दूर","category":{"title":"Festivals","title_hn":"त्योहार","slug":"festivals"}}
शनि प्रदोष व्रत 2019: शादी में आ रही अड़चने, इस व्रत को करने से हो जाएंगी दूर
धर्म डेस्क, अमर उजाला
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Sat, 09 Nov 2019 09:06 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
प्रदोष व्रत भगवान शिव की प्रसन्नता के लिए किया जाता है
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
प्रत्येक महीने की त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत का नियम है। प्रदोष व्रत भगवान शिव की प्रसन्नता के लिए किया जाता है। शास्त्रों में बताया गया है कि वार के अनुसार प्रदोष व्रत का अलग-अलग फल मिलता है। शनिवार के दिन जब प्रदोष व्रत पड़ता है तब शनि प्रदोष व्रत कहलता है। शनिवार और मंगलवार के प्रदोष व्रत का विशेष महत्व है। नौ नवंबर यानी कल शनिवार है। जिसमें शनि प्रदोष व्रत का शुभ संयोग बन रहा है।
सूर्यास्त से रात्रि आरंभ होने तक का समय प्रदोष काल कहलाता है
2 of 5
भगवान शिव बहुत जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं
ज्योतिषशास्त्र के अनुसार सूर्यास्त से रात्रि आरंभ होने तक का समय प्रदोष काल कहलाता है। इस समय भगवान शिव की पूजा करने से भगवान शिव बहुत जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं। इसका कारण यह माना जाता है कि त्रयोदशी तिथि के दिन प्रदोष काल में भगवान शिव प्रसन्न मुद्रा में नृत्य करते हैं। इस समय इनकी पूजा करने से शिव अति प्रसन्न होते हैं।
शिव की पूजा से शनि ग्रह के अशुभ ग्रहों के प्रभाव में कमी आती है
3 of 5
संध्या के समय हनुमान चालीसा के पाठ का भी कई गुणा लाभ मिलता है
- फोटो : shiv
शनि प्रदोश व्रत के दिन शिव की पूजा करने से शनि ग्रह के कारण प्राप्त होने वाले अशुभ ग्रहों के प्रभाव में कमी आती है। आरोग्य सुख की प्राप्ति होती है और शरीर उर्जावान एवं शक्तिशाली होता है। शनिवार के दिन प्रदोष व्रत होने से इस दिन संध्या के समय हनुमान चालीसा के पाठ का भी कई गुणा लाभ मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
वैवाहिक जीवन सुखमय बनाने के लिए यह व्रत विशेष लाभदायी होता है
4 of 5
वैवाहिक जीवन
ग्रह दोषों के कारण जिनकी शादी में बार-बार बाधा आ रही है, अथवा वैवाहिक जीवन में आपसी तालमेल में कमी है, उनके लिए यह व्रत विशेष लाभदायी होता है। शनि के प्रभाव को कम करने के लिए इस दिन मसूर की दाल, लाल वस्त्र, गुड़, तांबा का दान करना उत्तम फलदायी होता है।
विज्ञापन
हनुमान जी को बूंदी अर्पित करके लोगों में प्रसाद बांटें
5 of 5
हनुमान जी
शनि की शांति के लिए जो लोग प्रदोष व्रत करना चाहते हैं, उनके लिए नियम यह है कि पूरे दिन व्रत रखकर शाम के समय भगवान शिव एवं हनुमान जी की पूजा करें। हनुमान जी को बूंदी के लड्डू अथवा बूंदी अर्पित करके लोगों में प्रसाद बांटें। इसके बाद भोजन करें।
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।