फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kanwar Yatra 2024: आखिर कैसे हुई थी कांवड़ यात्रा की शुरुआत, आखिर कहां जाते हैं जलाभिषेक के लिए शिवभक्त

Sat, 27 Jul 2024 06:27 AM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Sat, 27 Jul 2024 06:27 AM IST
विज्ञापन
Kanwar Yatra 2024 Know from when kawad yatra started where Shiv devotees go for Jalabhishek
Kanwar yatra 2024 - फोटो : अमर उजाला

Kanwar Yatra 2024: सावन का महीना आरंभ हो चुका है। जैसा कि सब जानते हैं सावन भगवान भोलेनाथ का प्रिय महीना है। 2024 में सावन महीने में निकाली जाने वाली यात्रा 22 जुलाई से शुरू हो चुकी है और सावन शिवरात्रि पर शिवजी पर जलाभिषेक करके इस यात्रा का समापन होगा। सावन के महीने में शिवभक्त कांवड़ यात्रा पर निकलते और पवित्र नदियों से जल लाकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करते हैं। कई लोगों के मन में यह सवाल उत्पन्न होता है हर साल केसरिया रंग के वस्त्र धारण करके शिवभक्त कांवड़ यात्रा क्यों निकलते हैं। इसी क्रम में आइए जानते हैं कि सबसे पहले कांवड़ यात्रा किसने शुरू की थी और क्या हैं कांवड़ यात्रा का इतिहास।



Sawan 2024: शिवलिंग के आगे कर दें बस ये छोटा सा काम, चमक जाएगी किस्मत बन जाएंगे बिगड़े काम

Sawan Shani Upay: सावन में शनिदेव को कैसे करें प्रसन्न, साढ़ेसाती से पीड़ित राशि वाले जरूर करें ये उपाय

Kanwar Yatra 2024 Know from when kawad yatra started where Shiv devotees go for Jalabhishek
Kanwar yatra 2024 - फोटो : अमर उजाला

परशुराम थे पहले कांवड़िया 
कुछ लोगों का मानना है कि सबसे पहले भगवान परशुराम ने उत्तरप्रदेश के बागपत के पास बना पूरा महादेव का जलाभिषेक किया था। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार परशुराम गढ़मुक्तेश्वर से कांवड़ में गंगा जल लेकर आए थे और फिर प्राचीन शिवलिंग का जलाभिषेक किया था। कहते हैं तभी से यह परंपरा चली आ रही है।    

Kanwar Yatra 2024 Know from when kawad yatra started where Shiv devotees go for Jalabhishek
Kanwar yatra 2024 - फोटो : PTI

श्रवण कुमार को भी माना जाता है पहला कांवड़िया 
धार्मिक ग्रंथों की माने तो त्रेता युग में सबसे पहले श्रवण कुमार ने कांवड़ यात्रा की थी। श्रवण कुमार के माता पिता ने तीर्थ यात्रा के दौरान हरिद्वार में गंगा स्नान की इच्छा जाहीर की थी। उनकी इच्छा पूरी करने के लिए श्रवण कुमार  अपने माता पिता को कांवड़ में बैठा कर हरिद्वार में गंगा स्नान कराया। वापस जाते समय गंगाजल लेकर गए यहीं से कांवड़ यात्रा की शुरुआत मानी जाती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kanwar Yatra 2024 Know from when kawad yatra started where Shiv devotees go for Jalabhishek
Kanwar yatra 2024 - फोटो : अमर उजाला

श्री राम भी कहलाते हैं पहले कांवड़िया 
अन्य धार्मिक मान्यता के अनुसार सर्वप्रथम कांवड़ यात्रा श्री राम ने शुरू की थी। पौराणिक मान्यताओं की मानें तो बिहार के सुल्तानगंज से अपने कांवड़  में गंगाजल भरकर बाबाधाम के शिवलिंग पर जलाभिषेक किया था। कहते हैं तभी से कांवड़ यात्रा की शुरुआत हुई थी। 

विज्ञापन
Kanwar Yatra 2024 Know from when kawad yatra started where Shiv devotees go for Jalabhishek
Kanwar yatra 2024 - फोटो : अमर उजाला

सबसे पहले देवताओं ने किया था जलाभिषेक
एक और प्रचलित मान्यता के अनुसार जब समुद्र मंथन से हलाहल विष निकला था तो सृष्टि को बचाने के लिए भगवान शिव ने विषपान किया था  जिस वजह से उनका कंठ नीला पड़ गया था। भगवान भोलेनाथ के शरीर कि जलन को कम करने के लिए सभी देवताओं ने भगवान शिव पर कई पवित्र नदियों का जल अर्पित किया था जिसमें  गंगाजल भी शामिल था। कहते हैं यहीं से श्रावण मास में कांवड़ यात्रा की शुरुआत हुई थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed