फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सावन कैलेंडर 2024: आज से सावन शुरू, 12 ज्योतिर्लिंगों में ज्योति स्वरूप विराजित हैं भोले भंडारी

Mon, 22 Jul 2024 06:45 AM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 22 Jul 2024 06:45 AM IST
विज्ञापन
Sawan 2024 Date 12 Jyotirlinga Darshan In Sawan Month Know Jyotirlinga Name Places And Importance In Hindi
हिंदू धर्म में भगवान शिव के द्वादश ज्योतिर्लिंग की पूजा का बहुत ज्यादा महत्व माना गया है। - फोटो : अमर उजाला

12 Jyotirlinga Darshan: सावन का महीना हिंदू पंचांग का पांचवां महीना होता है। यह महीना भगवान शिव की आराधना के लिए सबसे श्रेष्ठ माना जाता है। जिसमें भगवान शिव की पूजा-उपासना करने पर हर तरह की मनोकामनाएं जल्द ही पूरी होती हैं। इस बार 22 जुलाई से सावन का महीना आरंभ हो रहा है। हिंदू धर्म ग्रंथों में सावन के महीने को श्रावण के नाम से भी जाना जाता है। इस माह कथा सुनने और देवों के देव महादेव की विशेष पूजा का खास महत्व होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सावन के महीने में शिवलिंग की पूजा और मंदिरों में भोलेनाथ के दर्शन करने पर भोलेनाथ की विशेष कृपा मिलती है। इसके अलावा सावन के महीने में देशभर में स्थित सभी 12 ज्योतिर्लिंग के दर्शन और पूजा-आराधना करने का विशेष महत्व होता है। हिंदू धर्म में भगवान शिव के द्वादश ज्योतिर्लिंग की पूजा का बहुत ज्यादा महत्व माना गया है। सावन माह के पवित्र महीने के अवसर पर आइए जानते हैं भगवान महादेव के सभी 12 ज्योतिर्लिंग कहां- कहां स्थित हैं और क्या है इनका धार्मिक और पौराणिक महत्व....

Sawan 2024 Date 12 Jyotirlinga Darshan In Sawan Month Know Jyotirlinga Name Places And Importance In Hindi
sawan 2024-सोमनाथ ज्योतिर्लिंग - फोटो : अमर उजाला

1- सोमनाथ ज्योतिर्लिंग 

देश के 12 प्रमुख ज्योतिर्लिंग में गुजरात के सौराष्ट्र क्षेत्र में स्थित सोमनाथ ज्योतिर्लिंग को पहला ज्योतिर्लिंग माना जाता है। ज्योतिष के अनुसार जन्म कुंडली में मौजूद चंद्रमा के अशुभ प्रभाव को दूर करने के लिए सोमनाथ ज्योतिर्लिंग की पूजा और दर्शन अत्यंत फलदायक होते हैं।
Sawan 2024 Date 12 Jyotirlinga Darshan In Sawan Month Know Jyotirlinga Name Places And Importance In Hindi
मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग - फोटो : अमर उजाला

2- मल्लिकार्जुन  ज्योतिर्लिंग

आंध्र प्रदेश में स्थित मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग को दक्षिण भारत का कैलाश भी कहते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग भगवान शिव और माता पार्वती का संयुक्त रूप है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Sawan 2024 Date 12 Jyotirlinga Darshan In Sawan Month Know Jyotirlinga Name Places And Importance In Hindi
महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग - फोटो : अमर उजाला

3- महाकालेश्वर  ज्योतिर्लिंग

यह ज्योतिर्लिंग मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले में स्थित है। महाकालेश्वर को कालों का काल महाकाल नाम से जाना जाता है। यह ज्योतिर्लिंग क्षिप्रा नदी के किनारे स्थित है।
विज्ञापन
Sawan 2024 Date 12 Jyotirlinga Darshan In Sawan Month Know Jyotirlinga Name Places And Importance In Hindi
12 Jyotirlinga Darshan - फोटो : अमर उजाला

4- ओमकारेश्वर  ज्योतिर्लिंग

इस ज्योतिर्लिंग के बारे में ऐसी मान्यता है कि भगवान भोलनाथ तीनों लोकों का भ्रमण करने के बाद हर रात को यहां पर विश्राम करने के लिए आते हैं। इस स्थान पर भगवान शिव और माता पार्वती चौसर खेलते हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed