फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sawan Somwar 2023: बहुत खास हैं इस बार सावन के सभी सोमवार, बन रहे एक से बढ़कर एक शुभ संयोग

Thu, 06 Jul 2023 12:55 PM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Thu, 06 Jul 2023 12:55 PM IST
विज्ञापन
sawan 2023 shubh yoga on all sawan somwar shiv puja importance in hindi
बहुत खास हैं इस बार सावन के सभी सोमवार - फोटो : iStock

Sawan Somwar 2023: सावन माह की शुरुआत हो गई है। इस साल 04 जुलाई से शुरू हुआ सावन का महीना 31 अगस्त को समाप्त होगा। हिंदू धर्म में भगवान भोलेनाथ की पूजा करने के लिए सावन के महीने को सबसे उत्तम माना जाता है। शिव जी श्रावण मास के देवता कहे जाते हैं। इस पूरे माह में इनकी विधि-विधान से पूजा की जाती है। इस बार सावन का महीना बहुत खास है, क्योंकि इस साल सावन एक नहीं बल्कि दो माह का होने वाला है। ऐसा माना जा रहा है कि ये अद्भुत योग करीब 19 साल बाद बन रहा है। वहीं इस साल शिव जी की उपासना के लिए भक्तों को सावन के 8 सोमवार भी मिल रहे हैं। सबसे खास बात ये है कि इस साल सावन के सभी सोमवार पर दुर्लभ योग बन रहे हैं, जिससे व्रती को पूजा का दोगुना पुण्य फल प्राप्त होगा। चलिए जानते हैं इस साल सावन के सभी सोमवार के शुभ योग और महत्व...



Sawan 2023: सावन में जपें भगवान शिव के ये 108 नाम, मिलेगा मनोवांछित फल 

sawan 2023 shubh yoga on all sawan somwar shiv puja importance in hindi
बहुत खास हैं इस बार सावन के सभी सोमवार - फोटो : iStock

सावन सोमवार की तिथियां

  • सावन का पहला सोमवार:  10 जुलाई
  • सावन का दूसरा सोमवार:  17 जुलाई
  • सावन का तीसरा सोमवार:  24 जुलाई
  • सावन का चौथा सोमवार:  31 जुलाई
  • सावन का पांचवा सोमवार:  07 अगस्त
  • सावन का छठा सोमवार:  14 अगस्त
  • सावन का सातवां सोमवार:  21 अगस्त
  • सावन का आठवां सोमवार:  28 अगस्त
sawan 2023 shubh yoga on all sawan somwar shiv puja importance in hindi
बहुत खास हैं इस बार सावन के सभी सोमवार - फोटो : iStock

पहला सावन सोमवार
सावन का पहला सोमवार 10 जुलाई को है। इस दिन शाम की पूजा का शुभ मुहूर्त शाम को 5 बजकर 38 मिनट से 7 बजकर 22 मिनट तक है। ऐसी मान्यता है कि शाम के वक्त में रुद्राभिषेक करने से शिव जी अपने भक्तों के सभी कष्टों को दूर करते हैं।

Sawan 2023: सावन में शिव जी की पूजा के दौरान पहनें इस रंग के कपड़े, खुश होंगे महादेव 

विज्ञापन
विज्ञापन
sawan 2023 shubh yoga on all sawan somwar shiv puja importance in hindi
बहुत खास हैं इस बार सावन के सभी सोमवार - फोटो : iStock

दूसरा सावन सोमवार
सावन का दूसरा सोमवार 17 जुलाई 2023 को है। इस दिन हरियाली अमावस्या भी है। अमावस्या होने की वजह से इस दिन सोमवती अमावस्या का संयोग बन रहा है और सोमवती अमावस्या के दिन शिव पूजा से पितृ, शनि और कालसर्प दोष से मुक्ति मिलती है।

विज्ञापन
sawan 2023 shubh yoga on all sawan somwar shiv puja importance in hindi
बहुत खास हैं इस बार सावन के सभी सोमवार - फोटो : अमर उजाला

तीसरा सावन सोमवार
24 जुलाई 2023 को सावन का तीसरा सोमवार है। सावन के तीसरे सोमवार पर रवि और शिव योग का संयोग बन रहा है। मान्यता है कि शिव योग में की गई भोलेनाथ की पूजा हर कार्य में सफलता दिलाती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed