फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sawan 2020: सावन के महीने में करना चाहिए इन नियमों का पालन, भगवान शंकर होंगे प्रसन्न

Mon, 06 Jul 2020 02:59 PM IST
Shashi Shashi धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Mon, 06 Jul 2020 02:59 PM IST
विज्ञापन
Sawan 2020 Follow these rules in this month
sawan 2020
सावन का महीना भोलेनाथ को बहुत ही प्रिय है। सावन में चारों और भक्ति का माहौल होता है पूरा वातावरण शिवमय हो जाता है। यह माह भक्तों के लिए विशेष उत्साह लेकर आता है। शास्त्रों में भी कहा गया है कि सावन में भगवान शिव की पूजा करने से वे भक्तों की सभी मनोकामना पूर्ण करते हैं लेकिन सावन माह में कुछ नियम होते हैं जिनका पालन करना अति आवश्यक होता है। आइए जानते हैं क्या है वे नियम..


Sawan 2020 Follow these rules in this month
शिव के अभिषेक में न करें हल्दी का प्रयोग - फोटो : अमर उजाला।

सावन के माह में सभी भक्त भगवान शिव का अभिषेक करते हैं। लेकिन ध्यान रहे कि शिवजी के अभिषेक में हल्दी का प्रयोग न करें शिवजी की पूजा में हल्दी का प्रयोग वर्जित माना गया हैं, क्योंकि हल्दी को सौंदर्य और स्त्रीतत्व का प्रतीक माना गया है। 

Sawan 2020 Follow these rules in this month
सावन में न करें बैगन का सेवन

सावन के माह में बैगन का सेवन वर्जित रहता है क्योंकि शास्त्रों में बैगन को अशुद्ध माना गया है, साथ सावन के माह में बैगन में कीड़े लगने की आशंका भी रहती है। इसलिए इसका स्वास्थ पर बुरा असर हो सकता है। द्वादशी, चतुर्दशी और कार्तिक मास में भी बैगन खाने की मनाही होती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sawan 2020 Follow these rules in this month
सावन में दूध का सेवन न करें

सावन के माह में व्रत रखने वालों के लिए दूध का सेवन नहीं करना चाहिए। इसकी धार्मिक मान्यता है कि सावन में भगवान शिव के अभिषेक में दूध का प्रयोग किया जाता है। इन दिनों दूध पीने से पित्त की मात्रा बढ़ती है। इसलिए स्वास्थ के हिसाब से भी इन दिनों दूध का सेवन नहीं करना चाहिए। अगर दूध का सेवन करना भी है तो उबाल कर ही करें। कच्चे दूध का सेवन न करें। 

विज्ञापन
Sawan 2020 Follow these rules in this month
सावन 2020 - फोटो : अमर उजाला

सावन का महीना पवित्र होता है इसलिए सावन के माह में ब्रह्मचार्य का पालन करना आवश्यक होता है। माना जाता है कि इससे व्यक्ति को यातना मिलती है और अगले जन्म नें वह पशु योनि में जन्म लेता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed