फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सावन के बचे दिनों में भूलकर भी ना करें ये काम, हो सकता है अनिष्ट

Wed, 08 Aug 2018 01:02 PM IST
धर्म डेस्क,अमर उजाला
धर्म डेस्क,अमर उजाला Updated Wed, 08 Aug 2018 01:02 PM IST
विज्ञापन
sawan 2018 avoid doing these 10 mistakes during sawan month

सावन का महीना चल रहा है और यह 26 अगस्त 2018 को श्रावण पूर्णिमा यानी रक्षाबंधन के दिन समाप्त होगा। शास्त्रों के अनुसार सावन का महीना भगवान शिव का महीना होता है क्योंकि इस महीने में भगवान विष्णु पाताल लोक में रहते हैं और भगवान शिव ही पालनकर्ता भगवान शिव के कामों को भी देखते हैं। सावन के महीने में त्रिदेवों की सारी शक्ति भगवान शिव के पास रहती है। इसलिए इस महीने में भगवान शिव की पूजा अन्य दिनों की अपेक्षा जल्दी फलदायी होती है। सावन के बचें हुए दिन में अगर आप भी भगवान शिव की कृपा पाना चाहते हैं तो कुछ काम ना करें।

sawan 2018 avoid doing these 10 mistakes during sawan month
shivling

सावन के महीने में जीवनसाथी के साथ वाद-विवाद और अपशब्दों का प्रयोग हानिकारक होता है। इन दिनों शिव पार्वती की पूजा से दांपत्य जीवन में प्रेम और तालमेल बढ़ता है इसलिए किसी बात से मन मुटाव की आशंका होने पर शिव पार्वती की पूजा करनी चाहिए और प्रेम एवं सामंजस्य के लिए प्रार्थना करनी चाहिए।

sawan 2018 avoid doing these 10 mistakes during sawan month

सावन के महीने में साधारण और सात्विक जीवन का पालन करना चाहिए है क्योंकि शिव इन दिनों विष्णु के कार्य का भी संचलन करते हैं इसलिए सावन में मांस, मंदिरा के सेवन से परहेज करना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
sawan 2018 avoid doing these 10 mistakes during sawan month

शास्त्रों के अनुसार सावन के महीने में दूध का सेवन अच्छा नही होता है। यही कारण है कि सावन में भगवान शिव का दूध से अभिषेक करने की बात कही गई है। इससे वात संबंधी दोष से बचाव होता है।

विज्ञापन
sawan 2018 avoid doing these 10 mistakes during sawan month

सावन के महीने में बैंगन नहीं खाना चाहिए। बैंगन को अशुद्ध माना गया है इसलिए द्वादशी, चतुर्दशी के दिन और कार्तिक मास में भी इसे खाने की मनाही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed