फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मां मंगला गौरी की साधना से मिलेगी मंगल दोष से मुक्ति

Tue, 07 Aug 2018 11:48 AM IST
धर्म डेस्क,अमर उजाला
धर्म डेस्क,अमर उजाला Updated Tue, 07 Aug 2018 11:48 AM IST
विज्ञापन
mangla gauri 2018 to avoid kundli dosh keep mangla gauri vrat

सौभाग्य प्रदान कर जीवन को मंगलमय बनाने वाली भगवती मंगला गौरी का प्राचीन मंदिर बनारस के बालाजी घाट के ऊपर स्थित है। मंगला गौरी के इस पावन पीठ को काशी का उच्च शिखर माना जाता है। इस सिद्धपीठ की विशेषता है कि माता के दरबार से कोई खाली हाथ नहीं लौटता। मंगला गौरी हर उस व्यक्ति की इच्छा पूर्ण करती है, जो उनके दरबार में पूरी श्रद्धा और विश्वास के साथ पहुंचता है।

mangla gauri 2018 to avoid kundli dosh keep mangla gauri vrat

दर्शन से दूर होती है विवाह सबंधी बाधाएं
मान्यता है कि भगवती के इस प्राचीन एवं सिद्ध मंदिर में पूजा अर्चना करने से विवाह में विलंब या फिर किसी प्रकार की बाधा दूर हो जाती है। जिन कन्याओं के विवाह में देर होती हे या फिर तमाम कोशिशों के बावजूद उनका विवाह नहीं हो पाता, उनके लिए माता का दरबार एक वरदान के रूप में है। मां मगला गौरी सौभाग्य एवं मंगल की प्रधान देवी हैं और जो लड़की 7, 14, 21 मंगला गौरी के दर्शन करता है, उनका विवाह निश्चित तौर पर अतिशीघ्र हो जाता है।

mangla gauri 2018 to avoid kundli dosh keep mangla gauri vrat
माता को चढ़ाई जाती है हल्दी की माला
 

विवाह में हो दिक्कतों को दूर करने के लिए मां मंगला गौरी की मूर्ति पर चालीस दिन तक सिंदूर चढ़ाने और मांगलिक दोष दूर करने के लिए माता को हल्दी की गांठ की माला चढ़ाने का विधान हैं। इसके लिए मांगलिक कन्या को माता के दरबार में 7 या 14 मंगल जाकर विधि-विधान से पूजा अर्चना करनी होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
mangla gauri 2018 to avoid kundli dosh keep mangla gauri vrat
मंगल दोष से मिलती है मुक्ति

श्रावण मास के हर मंगलवार को स्त्रियां अखंड सौभाग्य की कामना से मां गौरी का व्रत रखती हैं। मांगलिक कन्याओं के लिए यह व्रत तो वरदान की तरह साबित होता है। ज्योतिषियों के अनुसार मंगला गौरी का व्रत करने से मांगलिक दोष समाप्त होता है और कन्या के विवाह के योग बनने लगते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed