फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

संतोषी माता व्रत : जानें आज देवी की किस पूजा से दूर होंगे दु:ख और मिलेगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद

Fri, 17 May 2019 01:48 PM IST
कशिश मिश्रा धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: कशिश मिश्रा Updated Fri, 17 May 2019 01:48 PM IST
विज्ञापन
santoshi mata puja vrat vidhi on friday
शुक्रवार व्रत की पूजा विधि एवं महत्व

शुक्रवार के दिन मां संतोषी की साधना-आराधना की जाती है। माता संतोषी का व्रत करने से साधक को चमत्कारिक लाभ होता है और उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। मां संतोषी के पिता भगवान गणेश और माता रिद्धि-सिद्धि हैं। धन-धान्य और रत्नों से भरा परिवार होने के कारण इन्हें देवी संतोषी कहा जाता है। मान्यता है कि सच्चे मन से माता का व्रत करने वाले व्यक्ति के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं, लेकिन व्रत करने के पहले कुछ महत्वपूर्ण विधान हैं, जिसका पालन किए बिना संतोषी माता का व्रत पूरा नहीं होता है। आइए जानते हैं इस व्रत के पूजा के विधान के बारे में..

santoshi mata puja vrat vidhi on friday
शुक्रवार व्रत की पूजा विधि एवं महत्व

शुक्रवार के दिन सूर्योदय से पहले उठें और पूरे घर को साफ करने के बाद स्नान आदि करने के पश्चात् ही पूजा प्रारंभ करें। घर के किसी पवित्र स्थान पर माता संतोषी की मूर्ति रखें। पूजा स्थल के पास किसी बड़े बर्तन में जल भरकर रखें। जल भरे बर्तन में गुड़ और चने भी रखें।

शनि जयंती के अवसर पर शनि दोष निवारण पूजा (03 जून 2019, सोमवार)

santoshi mata puja vrat vidhi on friday
शुक्रवार व्रत की पूजा विधि एवं महत्व

घी का दीपक जलाकर भोग लगाएं फिर माता संतोषी का कथा सुनें। पूजा सम्पन्न होने पर गुड़ और चने का प्रसाद बांटे। इसके बाद रखा हुआ जल पूरे घर के कोने-कोने में छिड़कें।

विज्ञापन
विज्ञापन
santoshi mata puja vrat vidhi on friday
शुक्रवार व्रत की पूजा विधि एवं महत्व

इस व्रत के नियम के अनुसार आपको कुल 16 शुक्रवार व्रत रखना होता है। इसके पश्चात् ही ही विसर्जन करें। व्रत के उद्यापन के दिन 8 बच्चों को खीर-पूरी का भोजन कराएं। साथ ही बच्चों को दक्षिणा के साथ केले का प्रसाद देकर विदा करें।

विज्ञापन
santoshi mata puja vrat vidhi on friday
शुक्रवार व्रत की पूजा विधि एवं महत्व

शुक्रवार का व्रत करने वाले व्यक्ति कोई भी खट्टी सब्जी या फल नहीं खानी चाहिए। साथ में घर वालों को भी खट्टी चीज नहीं खानी चाहिए। अगर कोई गलती से खा लेता है, तो उसका व्रत टूट जाता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed