फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sakat Chauth 2025 Puja Vidhi: सकट चौथ पर इस खास विधि से करें भगवान गणेश की पूजा, दूर होंगे सभी कष्ट

Sat, 04 Jan 2025 01:48 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Sat, 04 Jan 2025 01:48 AM IST
सार

Sakat Chauth Puja Upay: धार्मिक मान्यता के अनुसार महिलाएं अपनी संतान की लंबी उम्र के लिए संकष्टी चतुर्थी का व्रत रखती हैं। संकष्टी चतुर्थी का व्रत गणेश जी को समर्पित है। आइए जानते हैं नए साल में संकष्टी चतुर्थी कब है और इसका क्या महत्व है।

विज्ञापन
Sakat Chauth 2025 Date Puja Vidhi Shubh muhurat lord ganesha puja Vidhi in Hindi
सकट चौथ 2025 - फोटो : amar ujala

How To So Sakat Chauth Puja: हर माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को संकष्टी चतुर्थी का व्रत किया जाता है। पंचांग के अनुसार माघ माह में कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को संकष्टी चतुर्थी मनाई जाने वाली है। इस दिन भगवान गणेश की विधि-विधान से पूजा और व्रत किया जाता है। बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश में इस संकष्टी चतुर्थी को तिलवा और तिलकुटा कहा जाता है। यह व्रत महिलाएं अपनी संतान की लंबी उम्र और सुखी जीवन के लिए रखती हैं। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखकर और रात में चंद्रमा को अर्घ्य देकर अपना व्रत खोलती हैं।



ये भी पढ़ें
 
एकादशी व्रत 2025 लिस्ट
प्रदोष व्रत 2025 लिस्ट
संकष्टी चतुर्थी 2025 लिस्ट
मासिक शिवरात्रि 2025 लिस्ट
अमावस्या तिथि 2025 लिस्ट
पूर्णिमा तिथि 2025 लिस्ट

Lohri 2025: 13 या 14 जनवरी किस दिन मनाई जाएगी लोहड़ी? यहां जानें सही तिथि और महत्व
Makar Sankranti 2025: मकर संक्रांति पर जरूर करें इन पांच चीजों का दान, भाग्य में होगी वृद्धि

Sakat Chauth 2025 Date Puja Vidhi Shubh muhurat lord ganesha puja Vidhi in Hindi
सकट चौथ 2025 - फोटो : PTI

संकष्टी चतुर्थी कब है?
पंचांग के अनुसार माघ मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि 17 जनवरी को सुबह 04:06 बजे शुरू हो रही है। इसका समापन भी 18 जनवरी को सुबह 5:30 बजे होगा। इस कारण संकष्टी चतुर्थी व्रत उदय तिथि के अनुसार 17 जनवरी शुक्रवार को मनाया जाएगा।

Sakat Chauth 2025 Date Puja Vidhi Shubh muhurat lord ganesha puja Vidhi in Hindi
सकट चौथ 2025 - फोटो : PTI

संकष्टी चतुर्थी पर चंद्रोदय का समय
संकष्टी चतुर्थी के दिन चंद्रमा की पूजा करने के बाद ही यह व्रत पूरा माना जाता है। इस दिन चंद्रोदय का समय रात 9:09 बजे है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sakat Chauth 2025 Date Puja Vidhi Shubh muhurat lord ganesha puja Vidhi in Hindi
सकट चौथ 2025 - फोटो : PTI

पूजा विधि
संकष्टी चतुर्थी का व्रत करने के लिए ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करना चाहिए।
इसके बाद संकष्टी चतुर्थी व्रत का संकल्प करना चाहिए।
फिर लकड़ी की चौकी पर लाल कपड़ा बिछाकर गणपति की मूर्ति स्थापित करें।
इसके बाद उस पर कुमकुम लगाएं और घी का दीपक जलाएं।
फिर भगवान गणेश की मूर्ति पर फूल, फल और मिठाइयां चढ़ाएं।
इस पूजा में तिलकुट का प्रसाद अवश्य शामिल करना चाहिए।
इस दिन नियमित रूप से गणेश चालीसा का पाठ करें।
पूजा के अंत में गणेश जी की आरती करें और शंख का आह्वान करें और प्रसाद खाकर इस व्रत का पारण करें।

विज्ञापन
Sakat Chauth 2025 Date Puja Vidhi Shubh muhurat lord ganesha puja Vidhi in Hindi
सकट चौथ 2025 - फोटो : freepik

संकष्टी चतुर्थी का महत्व
संकष्टी चतुर्थी का व्रत विघ्नहर्ता गणपति को समर्पित है। इस दिन महिलाएं व्रत रखती हैं और अपने बच्चों की लंबी उम्र और सफल भविष्य के लिए प्रार्थना करती हैं। संकष्टी चतुर्थी के दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं। रात को चंद्रोदय के बाद चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद ही यह व्रत खोला जाता है। इसलिए संकष्ट चतुर्दशी के दिन चंद्रमा के दर्शन और पूजन का विशेष महत्व हो गया। इस दिन गणपति की पूजा में तिल के करछुल या मिठाई रखें और चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद ही व्रत खोलें।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed