फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rang Panchami 2023: देवताओं को समर्पित है रंग पंचमी, जानिए कब और कैसे मनाया जाता है ये पर्व

Tue, 21 Feb 2023 09:34 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Tue, 21 Feb 2023 09:34 AM IST
सार


 

विज्ञापन
Rang Panchami 2023 Kab Hai Date Shubh Muhurat Importance and significance of rangpanchami in Hindi
देवताओं को समर्पित है रंग पंचमी, जानिए कब और कैसे मनाया जाता है ये पर्व - फोटो : अमर उजाला

Rang Panchami 2023: होली हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है। हर साल धुलेंडी यानी रंगों वाली होली से एक दिन पहले होलिका दहन किया जाता है। फिर होली वाले दिन रंग-गुलाल के साथ होली खेली जाती है। इस साल 7 मार्च 2023 को होलिका दहन होगा और इसके अगले दिन यानी 8 मार्च को होली खेली जाएगी। वहीं होली के पांचवें दिन यानी चैत्र कृष्ण पंचमी को रंग पंचमी का पर्व मनाया जाता है। इस साल 12 मार्च को रंग पंचमी मनाई जाएगी। रंग पंचमी का पर्व देवी-देवताओं को समपर्ति माना जाता है। देशभर में रंग पंचमी काफी धूमधाम से मनाई जाती है। चैत्र माह में कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि को मनाए जाने की वजह से इसे कृष्ण पंचमी के नाम से भी जाना जाता है। इसके अलावा रंगपंचमी को श्रीपंचमी और देव पंचमी भी कहा जाना जाता है। ऐसे में चलिए जानते हैं कि रंग पंचमी का त्योहार किस तरह मनाया जाता है और इससे जुड़ी खास बातें...

Rang Panchami 2023 Kab Hai Date Shubh Muhurat Importance and significance of rangpanchami in Hindi
देवताओं को समर्पित है रंग पंचमी, जानिए कब और कैसे मनाया जाता है ये पर्व - फोटो : instagram

कैसे मनाते हैं रंग पंचमी?
मान्यता है कि रंग पंचमी के दिन भगवान श्रीकृष्ण ने राधा के साथ होली खेली थी, इसलिए रंग पंचमी के दिन श्रीकृष्ण के साथ राधा रानी की भी पूजा की जाती है। इस दिन श्री कृष्ण और राधा रानी को रंग अर्पित किया जाता है। कई राज्यों में रंगपंचमी के दिन जुलूस निकाले जाते हैं, जिसमें हुरियारे अबीर गुलाल उड़ाते हैं।

Rang Panchami 2023 Kab Hai Date Shubh Muhurat Importance and significance of rangpanchami in Hindi
देवताओं को समर्पित है रंग पंचमी, जानिए कब और कैसे मनाया जाता है ये पर्व - फोटो : अमर उजाला

रंग पंचमी का महत्व
रंगपंचमी पर हर तरफ पूरे वातावरण में अबीर, गुलाल उड़ता हुआ दिखाई देता है। मान्यता है कि इस दिन वातावरण में उड़ते हुए गुलाल से व्यक्ति के सात्विक गुणों में अभिवृद्धि होती है। साथ ही तामसिक और राजसिक गुणों का नाश हो जाता है, इसलिए इस दिन शरीर पर रंग न लगाकर वातावरण में रंग बिखेरा जाता है। ये त्योहार आपसी प्रेम और सौहार्द को दर्शाता है। वहीं शास्त्रों के अनुसार इस त्योहार को अनिष्टकारी शक्तियों से विजय पाने का दिन भी कहा जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rang Panchami 2023 Kab Hai Date Shubh Muhurat Importance and significance of rangpanchami in Hindi
देवताओं को समर्पित है रंग पंचमी, जानिए कब और कैसे मनाया जाता है ये पर्व - फोटो : अमर उजाला

इन राज्यों में धूमधाम से मनाई जाती है रंग पंचमी
महाराष्ट्र, राजस्थान, गुजरात और मध्य प्रदेश में रंग पंचमी का पर्व धूमधाम से मनाया जाता है। यहां पर लोग एक दूसरे पर गुलाल उड़ाते हैं। घरों में तरह-तरह के पकवान बनाए जाते हैं। साथ ही मित्र एवं रिश्तेदारों को आमंत्रित किया जाता है। लोग नृत्य, संगीत का आनंद लेते हुए रंगपंचमी का उत्सव मनाते हैं। मध्यप्रदेश के इंदौर में रंगपंचमी पर गुलाल उड़ाते हुए शोभायात्रा निकाली जाती है, जिसे 'गेर' कहा जाता है।

विज्ञापन
Rang Panchami 2023 Kab Hai Date Shubh Muhurat Importance and significance of rangpanchami in Hindi
देवताओं को समर्पित है रंग पंचमी, जानिए कब और कैसे मनाया जाता है ये पर्व - फोटो : अमर उजाला

रंग पंचमी से जुड़ी पौराणिक कथा
पौराणिक कथा के अनुसार, होलाष्टक के दिन भगवान शिव ने कामदेव को भस्म कर दिया था, जिसके कारण देवलोक में सब दुखी थे। लेकिन देवी रति और देवताओं की प्रार्थना पर भगवान शिव ने कामदेव को दोबारा जीवित कर देने का आश्वासन दिया। इसके बाद सभी देवी-देवता प्रसन्न हो गए और रंगोत्सव मनाने लगे। इसके बाद से ही पंचमी तिथि को रंगपंचमी का त्योहार मनाया जाने लगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed