फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rang Panchami 2021: रंग पंचमी पर आज ये तीन उपाय करने से नौकरी और धन से जुड़ी परेशानी होगी दूर

Fri, 02 Apr 2021 06:47 AM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रुस्तम राणा Updated Fri, 02 Apr 2021 06:47 AM IST
विज्ञापन
Rang Panchami 2021 these three remedies may remove your all problems on Rang Panchami
रंग पंचमी 2021 - फोटो : अमर उजाला

रंग पंचमी का पर्व 2 अप्रैल को है। हिन्दू पंचांग के अनुसार प्रति वर्ष चैत्र कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि को यह त्योहार मनाया जाता है। यह पर्व होली त्योहार के पांच दिन बाद मनाया आता है। ऐसा कहा जाता है कि रंग पंचमी के दिन रंगों के प्रयोग से सृष्टि में सकारात्मक ऊर्जा का संवहन होता है। इसी सकारात्मक ऊर्जा में लोगों को देवताओं के स्पर्श की अनुभूति होती है। वहीं सामाजिक दृष्टि से इस त्योहार का महत्व है। यह त्योहार प्रेम-सौहार्द का प्रतीक है। मान्यता यह भी है कि रंग पंचमी के दिन कुछ विशेष उपाय करने से कई प्रकार के लाभ प्राप्त किए जा सकते हैं। ये उपाय इस प्रकार हैं -

Rang Panchami 2021 these three remedies may remove your all problems on Rang Panchami
मां लक्ष्मी - फोटो : अमर उजाला
धन प्राप्ति के लिए करें यह उपाय

धन प्राप्ति और आर्थिक संकटों से छुटकारा पाने के लिए कमल के फूल पर बैठी लक्ष्मी नारायण के चित्र को घर के उत्तर दिशा में स्थापित करें और लोटे में जल भरकर रखें। घी का दीपक जला कर लाल गुलाब के फूल लक्ष्मी नारायण जी को अर्पण करें। एक आसन पर बैठकर ॐ श्रीं श्रीये नमः मंत्र का तीन माला जाप करें। लक्ष्मी नारायण जी को गुड़ और मिश्री का भोग लगाएं। जाप के बाद पूजा में रखा हुआ जल सारे घर में छिड़कें।

Rang Panchami 2021 these three remedies may remove your all problems on Rang Panchami
सूर्य उपासना - फोटो : सोशल मीडिया
सरकारी नौकरी पाने के लिए करें यह काम

सुबह जल्दी उठकर स्नान करें। शंख में जल भरकर उसमें दो चुटकी रोली और हल्दी डालें। ॐ घृणि सूर्याय नमः मंत्र का 108 बार जाप करें अब कुश के आसन पर खड़े होकर भगवान सूर्यनारायण को अर्घ्य दें। भगवान सूर्य नारायण की तीन प्रदक्षिणा करें और 27 बार गायत्री मंत्र का पाठ करें। यह उपाय करने से आपकी सरकारी नौकरी पाने की मनोकामना पूर्ण हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rang Panchami 2021 these three remedies may remove your all problems on Rang Panchami
पीपल वृक्ष - फोटो : सोशल मीडिया
इस उपाय से गृह क्लेश होगा दूर

प्रातःकाल जल्दी उठकर स्नान करें और फिर सूर्योदय के समय तांबें के एक लोटे में जल, गुड़ और गंगाजल मिलाएं। इसके बाद ॐ श्री पितृदेवताय नमः मंत्र का 108 बार जाप करें और यह जल पीपल के वृक्ष की जड़ में अर्पण कर दें। थोड़ा सा जल बचाकर घर ले आए और अपने घर में छिड़काव करें। यह उपाय करने से गृह क्लेश समाप्त होगा और आपके घर में शांति का वातावरण देखने को मिल सकता है।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): इस आलेख में दी गई जानकारी लोक मान्यताओं पर आधारित है। इसमें शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। ये उपाय करने से पहले विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed