April 2021 Vrat And Festival List: अप्रैल 2021 इस महीने में कई व्रत एवं त्योहार पड़ने वाले हैं। इस महीने चैत्र नवरात्रि और रामनवमी जैसे प्रमुख त्योहार पड़ेंगे। आइए देखते हैं इस महीने के प्रमुख त्योहार और उनकी तिथियां -
2 of 16
गुड फ्राइडे 2021
- फोटो : अमर उजाला
गुड फ्राइडे 2021
गुड फ्राइडे 2 अप्रैल को मनाया जाएगा। यह ईसाई मजहब का प्रमुख त्योहार है। ईसाई मान्यता के अनुसार गुड फ्राइडे के दिन ही प्रभु यीशु को सूली पर चढ़ाया गया था।
3 of 16
ईस्टर 2021
- फोटो : अमर उजाला
ईस्टर डे 2021
ईस्टर 4 अप्रैल को मनाया जाएगा। ईस्टर को लेकर ईसाई मजहब की पवित्र किताब बाईबल यह उल्लेख मिलता है कि ईसा मसीह सूली पर लटकाए जाने के तीन दिन बाद पुनर्जीवित होकर अपने समर्थकों के बीच आए थे। इस महीने की 4 तारीख को शीतला अष्टमी भी है।
4 of 16
पापमोचनी एकादशी 2021
- फोटो : अमर उजाला।
पापमोचनी एकादशी 2021
पापमोचनी एकादशी 7 अप्रैल बुधवार को है। हिन्दू पंचांग के अनुसार, चैत्र कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को पापमोचनी एकादशी के नाम से जाना जाता है। मान्यता है कि इस दिन जो व्यक्ति पापमोचनी एकादशी व्रत रखता है उसे समस्त प्रकार के पापों से मुक्ति मिलती है।
5 of 16
चैत्र प्रदोष व्रत 2021
- फोटो : सोशल मीडिया
चैत्र प्रदोष व्रत (कृष्ण पक्ष) 2021
चैत्र माह का पहला प्रदोष व्रत (कृष्ण पक्ष) 9 अप्रैल को पड़ रहा है। यह व्रत भगवान शिव का आशीर्वाद पाने के लिए रखा जाता है। यह व्रत प्रति माह में दो बार (कृष्ण और शुक्ल पक्ष में) त्रयोदशी तिथि के दिन रखा जाता है।