फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ram Navami 2024: राम नवमी के दिन करें ये आसान उपाय, जीवन के संकट होंगे दूर

Sat, 06 Apr 2024 02:43 PM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मेघा कुमारी Updated Sat, 06 Apr 2024 02:43 PM IST
विज्ञापन
Ram Navami Upay 2024 know date time and significance in hindi
राम नवमी के दिन करें ये आसान उपाय - फोटो : अमर उजाला

Ram Navami 2024: इस साल राम नवमी 17 अप्रैल 2024 बुधवार के दिन मनाई जाएगी। इस दिन चैत्र नवरात्रि की महानवमी होगी, जिसमें मां सिद्धिदात्री की विधि-विधान से पूजा की जाती है। दरअसल, चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को पुण्य तिथियों में से एक माना जाता है। इस तिथि को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जन्म हुआ था, जिसे राम नवमी के रूप में मनाया जाता है। प्रभु राम के जन्मदिन का उत्साह पूरे भारत में देखने को मिलता है। इस दौरान राम भक्त श्री राम की कृपा पाने के लिए रामचरित मानस की चौपाइयों का पाठ करते हैं। इसके अलावा जीवन में चल रहे दुख, परेशानी और संकट का निवारण करने के लिए कई उपाय भी करते हैं। मान्यता है कि राम नवमी के दिन कुछ उपायों को करने से जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है। इसी कड़ी में आइए उन सभी उपायों के बारे में विस्तार से जान लेते हैं।

Ram Navami Upay 2024 know date time and significance in hindi
Ram Navami Upay 2024 - फोटो : अमर उजाला

धन लाभ के लिए करें ये उपाय
राम नवमी के दिन शाम के समय एक लाल कपड़ा लें। फिर उस लाल कपड़े में 11 गोमती चक्र, 11 कौड़ी, 11 लौंग और 11 बताशे बांधकर उस कपड़े को मां लक्ष्मी और भगवान राम को अर्पित कर दें। इस दौरान एक कटोरी में जल लेकर रामरक्षा मंत्र का 108 बार जाप करें। ऐसी मान्यता है कि ऐसा करने से आपको धन का लाभ हो सकता है।

Ram Navami Upay 2024 know date time and significance in hindi
Ram Navami Upay 2024 - फोटो : iStock

रोग मुक्त होने के लिए
यदि आप रोग से मुक्त होना चाहते हैं, तो राम नवमी की शाम को हनुमान जी के मंदिर में जाकर हनुमान चालीसा का पाठ करें। ऐसा करने से आपको रोग से मुक्ति मिल सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ram Navami Upay 2024 know date time and significance in hindi
Ram Navami Upay 2024 - फोटो : iStock

सुख-शांति के लिए
परिवार में सुख-शांति बनाए रखने के लिए आप राम दरबार के सामने घी या तेल का दीपक जलाएं। इस दौरान‘श्री राम जय राम जय जय राम’का 108 बार जाप करें।

विज्ञापन
Ram Navami Upay 2024 know date time and significance in hindi
Ram Navami Upay 2024 - फोटो : iStock

विवाह में आ रही बाधाओं के लिए उपाय
अगर आपके विवाह में कोई बाधा आ रही है, तो आप रामनवमी की शाम को भगवान राम और माता सीता को हल्दी, कुमकुम और चंदन अर्पित कर सकते हैं। ऐसा करने से बाधाओं से छुटकारा मिल सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed