फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Navratri 2024: नवरात्रि में अगर न कर पाएं 9 दिन की पूजा, तो मनचाहा फल पाने के लिए करें ये उपाय

Fri, 05 Apr 2024 06:08 PM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मेघा कुमारी Updated Fri, 05 Apr 2024 06:08 PM IST
विज्ञापन
chaitra navratri 2024 vrat devi durga ki puja ke upay in hindi
Navratri 2024 - फोटो : istock

Navratri 2024: मां दुर्गा की विशेष पूजा के लिए चैत्र नवरात्रि का उत्सव जोर शोर से मनाया जाता है। चैत्र नवरात्रि में देवी मां के 9 रूपों की पूजा की जाती है। इस दौरान देवी मां की कृपा प्राप्त करने के लिए कई उपाय भी किए जाते हैं। इस बार चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 9 अप्रैल से हो रही है, जिसका समापन 17 अप्रैल को रामनवमी वाले दिन होगा। नवरात्रि के प्रथम उपवास से लेकर व्रत के आखिरी दिन तक शुभ मुहूर्त का विशेष ध्यान रखा जाता है। मान्यता है कि जो व्यक्ति नवरात्रि में पूरे विधि-विधान से माता रानी का उपवास रखता है और दुर्गा सप्तसती का पाठ करता है, तो उस व्यक्ति पर देवी दुर्गा अपनी पूरी कृपा बरसाती हैं। हालांकि, कुछ लोग इस दौरान पूरे उपवास नहीं कर पाते है। जिस कारण उनका मन भी दुखी हो जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं आप कुछ उपायों के करने की सहायता से भी 9 दिन की साधना का पूरा पुण्य फल प्राप्त कर सकते हैं। आइए उन उपायों के बारे में जान लेते हैं।



chaitra navratri 2024 vrat devi durga ki puja ke upay in hindi
Navratri 2024 - फोटो : istock

देवी मंत्र से पूरे होंगे दुख
यदि आप किसी कारणवश उपवास रखने में असमर्थ हैं, तो नियमित रूप से देवी की पूजा और और उनके मंत्रों का जाप जरूर करें। ऐसा करने से आप पर मां का आशीर्वाद बना रहेगा। साथ ही कृपा भी बरसाती रहेगी।

chaitra navratri 2024 vrat devi durga ki puja ke upay in hindi
Navratri 2024 - फोटो : istock

कन्या पूजन
अगर आप नवरात्रि का व्रत नहीं रख पा रहे हैं, तो प्रतिदिन एक कन्या को आदरपूर्वक घर में बुलाकर उसका पूजन करना चाहिए। इसके अलावा उसे खाना खिलाने और उपहार देने के बाद उसका आशीर्वाद जरूर लें। ऐसा करने से आप पर माता रानी की कृपा बनी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
chaitra navratri 2024 vrat devi durga ki puja ke upay in hindi
Navratri 2024

श्रीयंत्र की पूजा
देवी मां से सुख-समृद्धि का आशीर्वाद पाने के लिए नवरात्रि के पहले दिन पूरे विधि-विधान से श्रीयंत्र स्थापित करें। साथ ही उसकी प्रतिदिन पूजा करें। माना जाता है कि इस उपाय को करने से देवी लक्ष्मी की कृपा बरसती है।

विज्ञापन
chaitra navratri 2024 vrat devi durga ki puja ke upay in hindi
Navratri 2024 - फोटो : istock

इस उपाय से चमकेगी किस्मत
यदि आप किसी कारणवश अखंड दीप नहीं जला रहे हैं, तो आप सुबह और शाम माता रानी की मूर्ति के सामने दिया जलाकर पुण्य फल प्राप्त कर सकते हैं। इस दौरान देवी दुर्गा के सामने नारियल के साथ चुनरी जरूर चढ़ाएं। मान्यता है कि ऐसा करने पर आपकी मनोकामना पूरी हो सकती है।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये खबर लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस खबर में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed