फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ram Navami 2023 Puja Muhurat: राम नवमी 30 मार्च को, जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त, मंत्र और आरती

Sun, 19 Mar 2023 12:18 PM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Sun, 19 Mar 2023 12:18 PM IST
विज्ञापन
Ram Navami 2023 Puja Muhurat Know Date, Time, Rituals, Mantras, and Aarti News in Hindi
राम नवमी पूजा मुहूर्त - फोटो : अमर उजाला

Ram Navami 2023 Puja Muhurat : राम नवमी, जिसे भगवान राम के जन्म के रूप में भी जाना जाता है, इस वर्ष गुरुवार, 30 मार्च को मनाई जा रही है। रामनवमी का शुभ पर्व चैत्र नवरात्रि के अंतिम दिन मान्य जाता है।  चैत्र नवरात्रि 22 मार्च से आरंभ हो रही औ 30 मार्च तक मनाई जाएगी। हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार, भगवान राम का जन्म चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को हुआ था। और इसलिए, इस दिन को प्रत्येक वर्ष भगवान राम के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है। ऐसा माना जाता है कि भगवान राम का जन्म मध्याह्न काल के दौरान हुआ था। द्रिक पंचांग के अनुसार, छह घटियों (लगभग 2 घंटे और 24 मिनट) तक चलने वाला मध्याह्न रामनवमी पूजा अनुष्ठान करने का सबसे शुभ समय है। आइए जानते हैं राम नवमी के लिए शुभ तिथि, मुहूर्त, मंत्र और आरती। 


Navratri Colours 2023: नवरात्रि के नौ दिन मां के स्वरूप के अनुसार पहनें कपड़े, मां दुर्गा का मिलेगा आशीर्वाद
Ram Navami 2023: रामरक्षा स्त्रोत का पाठ कर देगा हर मुश्किल दूर, राम नवमी पर इस विधि से करें पाठ

Ram Navami 2023 Puja Muhurat Know Date, Time, Rituals, Mantras, and Aarti News in Hindi
राम नवमी पूजा मुहूर्त

रामनवमी तिथि
चैत्र मास 2023 की नवमी तिथि आरंभ: 29 मार्च 2023, रात्रि 09:07 मिनट से
चैत्र मास 2023 की नवमी तिथि समाप्त: 30 मार्च 2023, रात्रि11:30 पर

Ram Navami 2023 Puja Muhurat Know Date, Time, Rituals, Mantras, and Aarti News in Hindi
राम नवमी पूजा मुहूर्त - फोटो : Social Media

रामनवमी 2023: शुभ मुहूर्त
इस वर्ष राम नवमी का पर्व गुरुवार, 30 मार्च, 2023 को मनाया जाएगा। 
रामनवमी मध्याह्न मुहूर्त: प्रातः 11:11 मिनट से शुरू होकर दोपहर 01: 40 मिनट तक 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ram Navami 2023 Puja Muhurat Know Date, Time, Rituals, Mantras, and Aarti News in Hindi
राम नवमी पूजा मुहूर्त - फोटो : iStock

राम नवमी की पूजा विधि

  • भगवान राम को समर्पित इस विशेष दिन पर भक्तों को जल्दी उठकर स्नान करना चाहिए। 
  • उसके बाद उसे घर और पूजा कक्ष की सफाई करें। 
  • पूजा कक्ष में भगवान राम की एक मूर्ति या फ्रेम रखें। 
  • अब भगवान को भोग लगाने के लिए प्रसाद तैयार करें। 
  • अब आरती की थाल को अक्षत, चंदन और अगरबत्ती से सजाएं। 
  • मुहूर्त में रामायण या अन्य पवित्र ग्रंथों का पाठ करें और आरती करें।
विज्ञापन
Ram Navami 2023 Puja Muhurat Know Date, Time, Rituals, Mantras, and Aarti News in Hindi
राम नवमी पूजा मुहूर्त - फोटो : iStock

रामरक्षा मंत्र
रामनवमी के दिन राम रक्षा मंत्र का जाप करने से आपको सारे कष्ट दूर हो सकते हैं। राम नवमी के दिन एक कटोरी में गंगा जल या स्वच्छ पानी लेकर राम रक्षा मंत्र ‘ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं रामचन्द्राय श्रीं नम:’ का जाप 108 बार करें। इसके बाद उस जल का छिड़काव घर के कोने कोने में कर दें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed