Raksha Bandhan 2024: रक्षाबंधन का त्योहार हर साल सावन मास की पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। यह त्योहा भाई-बहन के प्यार का प्रतीक है। देशभर में रक्षाबंधन का त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। रक्षाबंधन के दिन को श्रावणी पूर्णिमा भी कहा जाता है। सावन पूर्णिमा के बाद भाद्रपद मास प्रारंभ हो जाता है। रक्षाबंधन पर बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधकर उसकी लंबी उम्र की कामना करती है। इस बार राखी का यह पवित्र त्यौहार 19 अगस्त 2024, दिन सोमवार को होगा। इस दिन बहन अपने भाई का तिलक करती है और राखी बांधती है। बदले में, भाई अपनी बहन की रक्षा करने का वादा करता है और उसे उसकी क्षमताओं के अनुसार उपहार देता है। परंपरा के अनुसार रक्षाबंधन के दिन कई बातों का ध्यान रखना होता है। अगर आप इन बातों का ध्यान नहीं रखेंगे तो भाइयों के समक्ष समस्या आ सकती है। आइए जानते हैं विस्तार से ।
Raksha Bandhan 2024: राखी बांधते समय इन बातों का जरूर रखें ध्यान, अन्यथा भाइयों को हो सकती है परेशानी
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्वेता सिंह
Updated Sat, 10 Aug 2024 11:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन