फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Raksha Bandhan 2024: रक्षाबंधन पर राखी थाली में जरूर रखें ये सामग्री, मजबूत होगा भाई बहन का रिश्ता

Sat, 10 Aug 2024 07:25 AM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Sat, 10 Aug 2024 07:25 AM IST
विज्ञापन
Raksha Bandhan 2024 Rakhi Bandhte Samay Thali m Zarroor Shamil Kare Ye Samagari
रक्षाबंधन आरती थाली - फोटो : amar ujala

Raksha Bandhan Aarti Thali: रक्षाबंधन का पर्व भाई बहन के प्रेम को दर्शाता है। इस दिन बहनें भाई की लंबी उम्र की कामना करती हैं और उन्हें राखी बांधती है। राखी बांधने के बाद भाई बहन को उसकी रक्षा का वचन देता है। रक्षाबंधन में जितना राखी बांधना का महत्व है उतना ही महत्व राखी की थाली का भी है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, राखी की थाली में मां लक्ष्मी की भी कृपा बनाएं रखने के लिए कुछ चीजें काफी जरुरी होती हैं। भाई-बहन का त्योहार रक्षाबंधन इस साल 26 अगस्त को मनाया जाएगा। आइए जानते हैं कि राखी की थाली में कौन-कौन सी चीजें रखना शुभ होता है। 

Raksha Bandhan 2024 Rakhi Bandhte Samay Thali m Zarroor Shamil Kare Ye Samagari
रक्षाबंधन 2024 - फोटो : Istock

राखी की थाली में क्या है जरूरी?
रक्षाबंधन में राखी की थाली का विशेष महत्व होता है।  इस दिन बहनें भाई को राखी बांधने से पहले पूजा की थाली सजाती हैं। थाली में रोली, अक्षत, चंदन, दीपक, राखी और मिठाई आदि रखती हैं। रक्षाबंधन को लेकर ऐसी मान्यता है कि पहली राखी भगवान को समर्पित की जाती है। ऐसे में इस दिन बहनें सबसे पहले भगवान को राखी अर्पित करें। उसके बाद ही भाई को राखी बांधें और भाई के लंबी उम्र की कामना भी करें। 

Raksha Bandhan 2024 Rakhi Bandhte Samay Thali m Zarroor Shamil Kare Ye Samagari
रक्षाबंधन 2024 - फोटो : Istock

राखी बांधने की सही विधि

  • रक्षाबंधन के दिन राखी बांधते समय कुछ नियमों का पालन जरूरी है। 
  • राखी बंधवाते समय ध्यान रखें कि भाई का मुख पूर्व दिशा में और बहन का पश्चिम दिशा में होना चाहिए। 
  • वहीं राखी बांधने से पहले बहनें अपने भाई को रोली, अक्षत का टीका लगाएं।  
  • घी के दीपक से आरती उतारें, उसके बाद मिठाई खिलाएं। 
  • भाई के दाहिने कलाई पर राखी बांधें और भाई के सुखी जीवन की कामना करें।  
  • इसके बदले में भाइयों को भी अपनी बहनों को कुछ उपहार जरूर देना चाहिए। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Raksha Bandhan 2024 Rakhi Bandhte Samay Thali m Zarroor Shamil Kare Ye Samagari
रक्षाबंधन आरती थाली - फोटो : iStock

रक्षाबंधन पर राखी बांधने का मुहूर्त
19 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन राखी बांधने का मुहूर्त दोपहर में 01:30 मिनट से लेकर रात 09:08 मिनट तक है। रक्षाबंधन के त्योहार के दिन बहनों को अपने भाई को राखी बांधने के लिए 7 घंटे 38 मिनट तक का समय मिलेगा। 

विज्ञापन
Raksha Bandhan 2024 Rakhi Bandhte Samay Thali m Zarroor Shamil Kare Ye Samagari
रक्षाबंधन आरती थाली - फोटो : iStock

रक्षाबंधन पर शुभ योग
सर्वार्थ सिद्धि योग: प्रात: 5 बजकर 53 मिनट से 8 बजकर 10 मिनट तक
रवि योग:  प्रात: 5 बजकर 53 मिनट से 8 बजकर 10 मिनट तक

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed