रक्षा बंधन का त्योहार श्रावण मास की पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। यह दिन भाई बहन के लिए राखी बांधने के साथ एक-दूसरे के लिए दुआएं मांगने के लिए तो शुभ रहता ही है। साथ ही इस दिन कुछ उपायों के करने से दरिद्रता भी दूर की जा सकती है। जानते हैं क्या उपाय करने से आएगी सुख-समृद्घि..
2 of 5
Raksha Bandhan 2020
- फोटो : अमर उजाला
रक्षाबंधन के दिन पूर्णिमा होती है, इस तिथि को सौम्या तिथि माना गया है। साथ ही चंद्रमा श्रवण नक्षत्र में होता है। इस दिन चंद्रदेव की पूजा करने से व्यक्ति का हर क्षेत्र पर अधिपत्य होता है।
3 of 5
raksha bandhan
- फोटो : अमर उजाला
दरिद्रता दूर करने के लिए करें ये उपाय
रक्षाबंधन के दिन भाई को अपनी बहन के हाथ से एक गुलाबी रंग के कपड़े में अक्षत, सुपारी और एक रुपए का सिक्का ले लें और बहन के पैर छूकर उसका आशीर्वाद लें। अपनी बहन को क्षमतानुसार वस्त्र, पैसे, और उपहार भेंट करें। उसके बाद जो गुलाबी कपड़ा और सामान बहन से लिया है, उसको बांधकर किसी उचित जगह पर रख दें। ऐसा करने से दरिद्रता दूर होकर आर्थिक स्थिति मजबूत बनती है।
इस बार का रक्षाबंधन वैसे भी बहुत खास है। क्योंकि इस बार नक्षत्रों की स्थिति बहुत शुभ बन रही है साथ ही रक्षाबंधन सोमवार के दिन पड़ रहा है। जो कि बहुत दुर्लभ संयोग होता है। इसलिए रक्षाबंधन के दिन चंद्रदेव और शिव जी की पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि आती है, शांति का निवास होता है।
5 of 5
रक्षाबंधन।
- फोटो : amar ujala
जो लोग नजर दोष को मानते हैं वे लोग इस दिन भाई पर लगी हुए नजर दोष को भी दूर करने के उपाय कर सकते हैं। फिटकरी लेकर उसे सात बार भाई के ऊपर से उतार कर उस फिटकरी को चूल्हे में जला दें, या किसी चौराहे पर फेंक दें। ऐसा करने से नजर दोष दूर होता है।