Pradosh Vrat 2024: यूं तो रोजाना घरों में भगवान शिव की पूजा की जाती है। लेकिन उन्हें प्रसन्न करने के लिए सोमवार का दिन बेहद शुभ होता है। इस दिन भोलेनाथ की पूजा करने से मनोवांछित फलों की प्राप्ति होती हैं। वहीं शिव जी की विशेष कृपा प्राप्ति के लिए प्रदोष व्रत की तिथि को बेहद खास माना जाता है। इस दिन महादेव की पूजा करने का विधान है। इस दौरान महादेव की पूजा करने से शुभ परिणामों की प्राप्ति होती हैं। साथ ही उनका आशीर्वाद भी बना रहता है। मान्यता है कि जिन जातकों पर भोलेनाथ की कृपा होती है, उसे जीवन में हमेशा सफलता मिलती है। यही नहीं इस व्रत को रखने से वैवाहिक जीवन में भी खुशहाली बनी रहती है।
Pradosh Vrat July 2024: आज रखा जा रहा है प्रदोष व्रत ? जानें पूजा विधि और मुहूर्त
कब है प्रदोष व्रत 2024?
आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि की शुरुआत 3 जुलाई सुबह 7 बजकर 10 मिनट से होगी। वहीं 4 जुलाई सुबह 5 बजकर 54 मिनट पर इसका समापन होगा। ऐसे में प्रदोष व्रत 3 जुलाई 2024 बुधवार के दिन है। इस दौरान पूजा मुहूर्त 3 जुलाई शाम 7 बजकर 23 मिनट से रात 9 बजकर 24 मिनट तक रहने वाला है।
प्रदोष व्रत पूजा विधि
प्रदोष व्रत की तिथि वाले दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें। इसके बाद व्रत का संकल्प लेते हुए साफ वस्त्रों को धारण करें। इसके बाद भगवान शिव की पूजा करें और दीपक जलाएं। बाद में शाम के समय मुहूर्त के अनुसार दूध, दही, घी और गंगाजल मिलाकर पंचामृत से शिवलिंग का अभिषेक करते हुए शिवलिंग पर चंदन, बेलपत्र, मदार, पुष्प, भांग, आदि अर्पित करें। बाद में पूजन और आरती करें।
बन रहा है ये शुभ योग
इस बार प्रदोष व्रत के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है। ऐसे में पूजा के लिए पूरा दिन शुभ रहने वाला है। मान्यता है कि सर्वार्थ सिद्धि योग में आप जो भी कार्य करते है, उसमें सफलता अवश्य मिलती है।
माम् भयात् सवतो रक्ष श्रियम् सर्वदा।
आरोग्य देही में देव देव, देव नमोस्तुते।।
ओम त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्।
उर्वारुकमिव बन्धनान मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्।।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।