फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Papmochani Ekadashi 2020: पापमोचनी एकादशी व्रत आज, जानें शुभ मुहूर्त एवं व्रत से जुड़े नियम

Thu, 19 Mar 2020 12:16 AM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: रुस्तम राणा Updated Thu, 19 Mar 2020 12:16 AM IST
विज्ञापन
Papmochani Ekadashi 2020 know puja Vidhi and muhurat time
पापमोचनी एकादशी व्रत 2020 - फोटो : पापमोचनी एकादशी व्रत 2020

आज पापमोचिनी एकादशी व्रत है। यह व्रत जगत के पालनहार भगवान विष्णु जी को समर्पित है। इस व्रत को करने से व्यक्ति अपने सभी पापों से मुक्त हो जाता है। वैदिक धार्मिक शास्त्रों में पापमोचनी एकादशी का बड़ा महत्व बताया गया है। जो व्यक्ति इस व्रत को विधि-विधान के साथ सच्चे मन से करता है उसे समस्त प्रकार के पापों और कष्टों से मुक्ति मिल जाती है। हर साल चैत्र कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को यह व्रत किया जाता है। इस बार यह तिथि 19 मार्च को पड़ी है।

Papmochani Ekadashi 2020 know puja Vidhi and muhurat time
शुभ मुहूर्त - फोटो : demo

पापमोचनी एकादशी व्रत का मुहूर्त
एकादशी तिथि प्रारंभ - 19 मार्च 2020 को प्रातः 4 बजकर 26 मिनट से 
एकादशी तिथि का समापन - 20 मार्च 2020 को प्रात: 5 बजकर 59 मिनट पर

Papmochani Ekadashi 2020 know puja Vidhi and muhurat time
व्रत पारण

एकादशी व्रत पारण मुहूर्त
पारण मुहूर्त - 20 मार्च 2020 को दोपहर 1 बजकर 41 मिनट से शाम 4 बजकर 7 मिनट तक

विज्ञापन
विज्ञापन
Papmochani Ekadashi 2020 know puja Vidhi and muhurat time
प्रातःकाल
पापमोचनी एकादशी व्रत विधि
  • व्रती एकादशी की पूर्व संध्या को सात्विक भोजन करें।
  • प्रातः सूर्योदय से पहले उठें।
  • शौच क्रिया से निवृत्त होकर स्नान-ध्यान करें।
  • व्रत का संकल्प लेकर विष्णु जी की पूजा करें।
  • पूरे दिन अन्न का सेवन न करें
  • जरूरत पड़े तो फलाहार लें।
  • शाम को विष्णु जी की आराधना करें
  • विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।
  • व्रत पारण के समय नियमानुसार व्रत खोलें।
  • व्रत खोलने के पश्चात् ब्राह्मणों को दान-दक्षिणा दें।
विज्ञापन
Papmochani Ekadashi 2020 know puja Vidhi and muhurat time
चावल - फोटो : Pixabay

एकादशी में बरतें सावधानियां

  • व्रत न रखने वाले को आज के दिन चावल का सेवन नहीं करना चाहिए।
  • मांस-मछली एवं मदिरापान का सेवन आज के दिन नहीं करना चाहिए।
  • इसके साथ ही लहसुन, प्याज, गाजर, मूली, शलजम, गोभी, पालक एवं मसूर की दाल का सेवन भी न करें।
  • आज के दिन ब्रह्मचर्य का पालन करें। जीवनसाथी या प्रियतम के साथ शारीरिक संबंध न बनाएं।
  • किसी के बारे में बुरा भला कहने से बचें। 
  • किसी से अप्रिय न बोलें।
  • आज के दिन क्रोध न करें, बल्कि सौम्य व्यवहार का पालन करें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed