फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पापांकुशा एकादशी आज, इस व्रत को करने से मिट जाते हैं सारे पाप

Sun, 01 Oct 2017 09:09 AM IST
amarujala.com- Presented by: विनोद शुक्ला
amarujala.com- Presented by: विनोद शुक्ला Updated Sun, 01 Oct 2017 09:09 AM IST
विज्ञापन
papankusha ekadashi vrat katha and it significance

आश्विन महीने की शुक्ल पक्ष में पड़ने वाली एकादशी को पापांकुशा एकादशी कहते हैं। इस बार यह एकादशी 1 अक्टूबर को है। भगवान विष्णु की कृपा पाने के लिए इस एकादशी का विशेष महत्व होता है। इस एकादशी का व्रत करने से यमलोक के दुख को सहन नहीं करना पड़ता है। जो व्यक्ति पापांकुशा एकादशी का व्रत रखकर सोना, तिल, गाय, अन्न, जल, छाता और जूते का दान करता है उसके पूर्वजन्म के भयंकर पाप भी नष्ट हो जाते हैं।

papankusha ekadashi vrat katha and it significance

मान्यता के अनुसार विंध्य पर्वत पर क्रोधन नाम के एक बहेलिया रहता था। वह बड़ा ही पापी स्वभाव का था। वह हर समय बुरे काम में लिप्त रहता था। जब उसका अंतिम समय  आया तो वह मृत्य के भय से डर कर महर्षि अंगिरा के पास पहुंचा। तब महर्षि अंगिरा ने उसके समस्त पापों के नष्ट करने के लिए पापांकुशा एकादशी का व्रत करने को कहा। बहेलिया द्वारा यह व्रत करने से उसे सारे पापों से छुटकारा मिल गया।
पढ़ें-जिनके हाथों पर बनता हो ऐसा निशान,उन्हें मिलता है अचानक धन लाभ

papankusha ekadashi vrat katha and it significance

पापांकुशा एकादशी व्रत में दान और दक्षिणा का विशेष महत्व होता है इसलिए इस एकादशी में दान अवश्य करना चाहिए।इस एकादशी के दिन गरूड़ पर विराजमान भगवान विष्णु के दिव्य रूप की पूजा करनी चाहिए। एकादशी की रात में जागरण करके हरि चिंतन, भजन करने वाले मनुष्य की अपने सहित कई पीढ़ियों का उद्धार हो जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
papankusha ekadashi vrat katha and it significance

इस एकादशी व्रत में भगवान विष्णु की पूजा करते समय धूप, दीप,नारियल और पुष्प का प्रयोग किया जाता है और भगवान विष्णु के सहस्त्रनाम का पाठ करना चाहिए।

विज्ञापन
papankusha ekadashi vrat katha and it significance

पापाकुंशा एकादशी हजार अश्वमेघ और सौ सूर्ययज्ञ करने के समान फल देने वाली एकादशी होती है। जो भक्त इस एकादशी की रात्रि में भगवान विष्णु के मंत्रो का जाप करता है उसे स्वर्ग की प्राप्ति होती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed