इस बार शारदीय नवरात्रि अधिकमास के कारण एक महीने की देरी से आरंभ होंगे। अधिकमास 16 अक्तूबर को खत्म हो रहा है फिर इसके अगले दिन यानी 17 अक्तूबर से नवरात्रि शुरू हो जाएंगे। हर वर्ष आश्विन मास के शुक्लपक्ष की प्रतिपदा तिथि से नौ दिनों तक देवी दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा-आराधना आरंभ हो जाती है। नवरात्रि पर देवी मां के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा कर उन्हें प्रसन्न और मनोकामनाएं मांगी जाती है। इस बार नवरात्रि पर 58 साल के बाद बहुत ही शुभ संयोग बन रहा है।
{"_id":"5f869b792c40fb1fc33dc6ef","slug":"navratri-2020-date-ghat-sthapna-shubh-muhurat-and-shubh-coincidence-after-58-years","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Navratri 2020: 58 साल बाद इस नवरात्रि पर बनेगा विशेष संयोग, किन राशियों के लिए शुभ","category":{"title":"Festivals","title_hn":"त्योहार","slug":"festivals"}}
Navratri 2020: 58 साल बाद इस नवरात्रि पर बनेगा विशेष संयोग, किन राशियों के लिए शुभ
Wed, 14 Oct 2020 12:02 PM IST
विनोद शुक्ला
धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Wed, 14 Oct 2020 12:02 PM IST
विज्ञापन
Happy Navratri 2020
- फोटो : अमर उजाला
नवरात्रि 2020
- फोटो : navratri 2020
ज्योतिषशास्त्र की गणना के अनुसार 58 वर्षों के बाद शनि और गुरु ग्रह दोनों ही स्वयं की राशि में मौजूद रहेंगे। शनि अपनी राशि मकर में और गुर अपनी राशि धनु में हैं। इस शुभ संयोग पर कलश स्थापना के साथ नवरात्रि बहुत ही शुभ माना गया है। इसके अलावा नवरात्रि के पहले दिन यानी प्रतिपदा तिथि पर चित्रा नक्षत्र रहेगा।
navratri 2020
वहीं इस शारदीय नवरात्रि पर चार सर्वार्थसिद्धि, एक त्रिपुष्कर और चार रवियोग बनेंगे। इसके अलावा सौभाग्य, धृति और आनंद योग भी रहेंगे। ऐसे में नई चीजों की खरीद-बिक्री और मकान या जमीन में निवेश के लिए समय बहुत ही शुभ रहेगा।नवरात्रि के पहले दिन कलश स्थापना करने के बाद माता के पहले स्वरूप मां शैलपुत्री की आराधना होती है। इस दिन माता को भोग लगाकर और दुर्गासप्तशी का पाठ किया जाता है और अंत में माता का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Wallpapers Navratri 2020
- फोटो : Amar Ujala
इस शारदीय नवरात्रि पर घटस्थापना का शुभ मुहूर्त 17 अक्तूबर को सुबह 6 बजकर 10 मिनट पर है। इसके अलावा सुबह 11 बजकर 02 मिनट से लेकर 11 बजकर 49 मिनट पर घटस्थापना किया जा सकता है। इस शारदीय नवरात्रि पर बने शुभ संयोग के कारण कुछ राशियों के लिए काफी शुभफलदायक रहेगा। जिनमें मकर, सिंह, वृश्चिक, धनु, वृषक और मीन राशि के जातकों के लिए नवरात्रि शुभ रहेगी।
विज्ञापन
Wallpapers Navratri 2020
- फोटो : Amar Ujala
नवरात्रि के नौ दिन और शुभ योग
17 अक्टूबर, शनिवार - सर्वार्थसिद्धि योग, 18 अक्टूबर, रविवार - त्रिपुष्कर और सर्वार्थसिद्धि योग, 19 अक्टूबर, सोमवार - सर्वार्थसिद्धि योग, रवियोग ,20 अक्टूबर, मंगलवार - सौभाग्य और शोभन योग , 21 अक्टूबर, बुधवार - रवियोग ,22 अक्टूबर, गुरुवार - सुकर्मा और प्रजापति योग, 23 अक्टूबर, शुक्रवार - धृति और आनंद योग , 24 अक्टूबर, शनिवार - सर्वार्थसिद्धि योग , 25 अक्टूबर, रविवार - रवियोग , 26 अक्टूबर, सोमवार - रवियोग
17 अक्टूबर, शनिवार - सर्वार्थसिद्धि योग, 18 अक्टूबर, रविवार - त्रिपुष्कर और सर्वार्थसिद्धि योग, 19 अक्टूबर, सोमवार - सर्वार्थसिद्धि योग, रवियोग ,20 अक्टूबर, मंगलवार - सौभाग्य और शोभन योग , 21 अक्टूबर, बुधवार - रवियोग ,22 अक्टूबर, गुरुवार - सुकर्मा और प्रजापति योग, 23 अक्टूबर, शुक्रवार - धृति और आनंद योग , 24 अक्टूबर, शनिवार - सर्वार्थसिद्धि योग , 25 अक्टूबर, रविवार - रवियोग , 26 अक्टूबर, सोमवार - रवियोग