Nag Panchami 2026: अगस्त में कब है नाग पंचमी? जानें सही तारीख, पूजा की विधि और मंत्र
Nag panchami 2026: नाग पंचमी के दिन नागों की विधिपूर्वक पूजा करने से जीवन के कष्ट दूर होते हैं और परिवार को सर्पदंश के भय से सुरक्षा मिलती है। आइए जानते हैं नाग पंचमी 2026 की तिथि और शुभ मुहूर्त।
नाग पंचमी पूजा मन्त्र
सर्वे नागाः प्रीयन्तां मे ये केचित् पृथ्वीतले।
ये च हेलिमरीचिस्था येऽन्तरे दिवि संस्थिताः॥
ये नदीषु महानागा ये सरस्वतिगामिनः।
ये च वापीतडगेषु तेषु सर्वेषु वै नमः॥
अनन्तं वासुकिं शेषं पद्मनाभं च कम्बलम्।
शङ्ख पालं धृतराष्ट्रं तक्षकं कालियं तथा॥
एतानि नव नामानि नागानां च महात्मनाम्।
सायङ्काले पठेन्नित्यं प्रातःकाले विशेषतः।
तस्य विषभयं नास्ति सर्वत्र विजयी भवेत्॥
नाग पंचमी पूजा विधि
- नाग पंचमी के दिन प्रातःकाल जल्दी उठकर स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र पहनें। इसके बाद भगवान शिव के साथ नाग देवता की भी श्रद्धापूर्वक पूजा करें।
- पूजा स्थल पर नाग देवता की तस्वीर स्थापित करें या मिट्टी से उनका स्वरूप बनाएं।
- नाग देवता की प्रतिमा को लाल कपड़े पर स्थापित करें।
- इसके बाद हल्दी, रोली, अक्षत, कच्चा दूध और पुष्प अर्पित करें।
- तांबे के पात्र से जल और दूध अर्पित कर अभिषेक करें।
- यदि संभव हो, तो इस दिन रुद्राभिषेक कराना शुभ माना जाता है। साथ ही मंदिर में चांदी के नाग-नागिन के जोड़े का दान करना भी पुण्यदायी माना जाता है।
नाग पंचमी का महत्व
नाग पंचमी का पर्व पूरे देश में उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस दिन श्रद्धालु शिव मंदिरों और नाग देवता के स्थानों पर जाकर विशेष पूजा करते हैं। मान्यता है कि नागों की पूजा करने से जीवन की बाधाएं दूर होती हैं और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।
Devshayani Ekadashi 2026: 24 या 25 जुलाई कब है देवशयनी एकादशी? जानें सही तिथि और पारण का समय
Sawan 2026: सावन में इन मंत्रों का जाप बदल सकता है आपकी किस्मत, दूर होंगे कर्ज और दुख
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।