Happy Nag Panchami 2024 Wishes: आज यानी शुक्रवार 9 अगस्त के दिन नाग पंचमी का पर्व मनाया जा रहा है। भारत में इस दिन को अलग-अलग मान्यताओं के साथ मनाया जाता है। इस दौरान व्रत रखने का भी विधान है, जो सभी शिव भक्तों के लिए बेहद शुभ होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार नाग पंचमी के दिन नाग देवता की पूजा करने के साथ-साथ उपवास रखने से मनचाहे परिणामों की प्राप्ति होती हैं। साथ ही मन से सभी डर भय दूर होते हैं।
Nag Panchami 2024 Wishes: नाग पंचमी के शुभ अवसर पर दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजें ये शुभकामना संदेश
Happy Nag Panchami 2024 Wishes: आज यानी शुक्रवार 9 अगस्त के दिन नाग पंचमी का पर्व मनाया जा रहा है। भारत में इस दिन को अलग-अलग मान्यताओं के साथ मनाया जाता है।
सावन का आया भक्तों महीना है
नाग पंचमी का त्योहार है
जो दिल से बाबा का नाम जपे हरदम
उसका होता हमेशा बेड़ा पार है।
नाग पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं ।
महादेव का है आभूषण
श्री विष्णु का है शेषनाग सिंहासन
अपने फन पर जिसने पृथ्वी उठाई
ऐसे नाग देवता को मेरा वंदन।
नाग पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं ।
सावन का महीना आया है
हो रही खुशियों की बौछार
आपके लिए शुभ हो
नाग पंचमी का त्योहार।
नाग पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं
शिव शंकर के गले में विराजे
ऐसी है नाग देवता की माया
खुशियों से भर जाता जीवन उनका
जिसने नाग देवता का मन से चाहा
नाग पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं ।