फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sawan Vinayak Chaturthi 2024: शुभ योग में सावन की विनायक चतुर्थी आज, इन 3 उपायों को करने से हर इच्छा होगी पूरी

Thu, 08 Aug 2024 11:58 AM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मेघा कुमारी Updated Thu, 08 Aug 2024 11:58 AM IST
विज्ञापन
Sawan Vinayak Chaturthi 2024 shubh muhurat puja vidhi know ganesh ji ki aarti
Sawan Vinayak Chaturthi 2024 - फोटो : अमर उजाला

Sawan Vinayak Chaturthi 2024: हर माह में आने वाली विनायक चतुर्थी का अपना अलग महत्व होता है। लेकिन सावन माह में इसे सबसे खास माना जाता है। बता दें हर महीने की शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को विनायक चतुर्थी का व्रत रखा जाता है। इस दिन भगवान गणेश की पूजा करने का विधान है। मान्यता है कि विनायक चतुर्थी पर गणेश जी की पूजा अर्चना करने से जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है। साथ ही हर कार्य में सफलता के योग बनते हैं।



वहीं इस साल सावन माह में ये व्रत आज यानी 8 अगस्त को रखा जा रहा है। इस दिन शिव योग और रवि योग का निर्माण हो रहा है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान गणेश को प्रथम पूज्य माना जाता है। ऐसे में इस दिन उनकी पूजा करने पर ज्ञान और धन की प्राप्ति होती है। साथ ही रुके हुए कार्यों को गति मिलती है। इसी कड़ी में आइए विनायक चतुर्थी की पूजा विधि और शुभ मुहूर्त के बारे में विस्तार से जान लेते हैं।

Sawan Vinayak Chaturthi 2024 shubh muhurat puja vidhi know ganesh ji ki aarti
विनायक चतुर्थी - फोटो : freepik

सावन विनायक चतुर्थी 2024 शुभ मुहूर्त 
सावन माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि की शुरुआत 7 अगस्त को रात 10: 05 मिनट से होगी। इस तिथि का समापन 8 अगस्त, गुरुवार को देर रात 12 बजकर 36 मिनट पर होगा। ऐसे में सावन माह की विनायक चतुर्थी 8 अगस्त 2024 को है। इस दौरान पूजा का मुहूर्त: प्रातः 11: 07 मिनट से  दोपहर 01: 46 मिनट तक है।

Sawan Vinayak Chaturthi 2024 shubh muhurat puja vidhi know ganesh ji ki aarti
विनायक चतुर्थी - फोटो : freepik

पूजा विधि
विनायक चतुर्थी के शुभ दिन पर कई शुभ योग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में गणेश जी की पूजा करना अति शुभ होगा। इस दौरान सबसे पहले ब्रह्म मुहूर्त में उठना चाहिए। इसके बाद स्नान करें। फिर आप पूजा घर में चौकी लगाकर उसपर लाल या पीले रंग का साफ वस्त्र बिछाएं। चौकी पर गणेश भगवान को स्थापित करें। फिर धूप-दीप और नैवेद्य अर्पित करें। इसके बाद पीले फूल अर्पित करें। अब गणेश जी के मंत्रों का जाप करें। अंत में आरती करते हुए भगवान से भूल चूक की क्षमा मांगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sawan Vinayak Chaturthi 2024 shubh muhurat puja vidhi know ganesh ji ki aarti
विनायक चतुर्थी - फोटो : freepik

जरूर करें ये 3 उपाय

  • विनायक चतुर्थी  पर एक लाल रंग के कपड़े में सुपारी रखें। इस सुपारी पर अक्षत और चंदन का तिलक लगाएं। फिर इसे लाल कपड़े बांधकर तिजोरी में रख दें। माना जाता है कि इससे धन से जुड़ी समस्याओं का समाधान होता है।
  • इस दौरान गणेश जी के ‘ॐ ग गणपतये सर्व कार्य सिद्धि कुरु कुरु स्वाहा’ मंत्र का जाप करना चाहिए। इससे जीवन में सकारात्मकता बनी रहती हैं।
  • विनायक चतुर्थी के दिन आप शमी के पेड़ की पूजा करें। पूजा में भी आप शमी का पत्ता शामिल करें। ऐसा करने से जीवन में खुशहाली बनी रहती हैं।
विज्ञापन
Sawan Vinayak Chaturthi 2024 shubh muhurat puja vidhi know ganesh ji ki aarti
विनायक चतुर्थी - फोटो : freepik

गणेशजी के प्रभावशाली मंत्र
1- वक्रतुण्ड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ।
निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्वकार्येषु सर्वदा॥

2 - ऊँ एकदन्ताय विहे वक्रतुण्डाय धीमहि तन्नो दन्तिः प्रचोदयात् ॥

3-ऊँ गं गणपतये नमो नमः

4-ॐ गं गणपतये नमः

5- “ॐ वक्रतुंडाय हुम्”

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed