फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Gayatri Jayanti 2022: कब है गायत्री जयंती? जानें पूजा मुहूर्त और महत्व

Sun, 05 Jun 2022 12:19 AM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Sun, 05 Jun 2022 12:19 AM IST
विज्ञापन
Method of Chanting Gayatri Mantra Know Its Meaning and Benefits Gayatri Jayanti
Gayatri Jayanti 2022: प्रति वर्ष गायत्री जयंती ज्येष्ठ माह शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को मनाई जाती है। - फोटो : Rohit Jha
Gayatri Jayanti 2022: हिन्दू पंचांग के अनुसार, प्रति वर्ष गायत्री जयंती ज्येष्ठ माह शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को मनाई जाती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार गायत्री जयंती मां गायत्री का जन्मोत्सव है। इसलिए इस दिन उनकी विशेष आराधना की जाती है। इस एकादशी को निर्जला एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। निर्जला एकादशी को सभी एकादशी में सबसे श्रेष्ठ माना जाता है। गायत्री जयंती के दिन विधि- विधान से गायत्री माता की पूजा- अर्चना करनी चाहिए। हिन्दू धार्मिक शास्त्रों में मां गायत्री को वेद माता के नाम से जाना जाता है। मां गायत्री के पांच मुख और दस हाथ हैं। उनके इस रूप में चार मुख चारों वेदों के प्रतीक हैं एवं उनका पांचवा मुख सर्वशक्तिमान शक्ति का प्रतिनिधित्व करता है। मां के दस हाथ भगवान विष्णु के प्रतीक हैं । इतना ही नहीं त्रिदेवों की आराध्य भी मां गायत्री को ही कहा गया है।  आइए जानते हैं गायत्री जयंती की तिथि, पूजा- विधि, महत्व और शुभ मुहूर्त...
Method of Chanting Gayatri Mantra Know Its Meaning and Benefits Gayatri Jayanti
इस एकादशी को निर्जला एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। - फोटो : अमर उजाला

गायत्री जयंती तिथि 
ज्येष्ठ मास की एकादशी इस बार 11 जून, 2021, शनिवार को है। इसी दिन गायत्री जयंती मनाई जाएगी।

Method of Chanting Gayatri Mantra Know Its Meaning and Benefits Gayatri Jayanti
गायत्री जयंती ज्येष्ठ मास की एकादशी को मनाई जाती है। - फोटो : istock

गायत्री जयंती मुहूर्त
एकादशी तिथि प्रारम्भ - जून 10, 2022 को प्रातः 07:25 बजे से 
एकादशी तिथि समाप्त - जून 11, 2022 को प्रातः 05:45 बजे

विज्ञापन
विज्ञापन
Method of Chanting Gayatri Mantra Know Its Meaning and Benefits Gayatri Jayanti
गायत्री जयंती का महत्व - फोटो : istock

गायत्री जयंती का महत्व
सनातन धर्म में गायत्री जयंती का बहुत अधिक महत्व माना गया है। मान्यता है कि मां गायत्री से ही चारों वेदों की उत्पत्ति मानी गई है। कहते हैं कि गायत्री जयंती के दिन विधि-विधान के साथ जो साधक पूजा करते हैं उसे वेदों वेदों के अध्ययन करने के समान फल की प्राप्ति होती है। शिक्षा प्राप्त करने वाले और आध्यात्मिक अध्यापन करने वालों के लिए यह दिन अतिउत्तम रहता है। इस दिन गायत्री मंत्र के जाप का विशेष महत्व होता है।

विज्ञापन
Method of Chanting Gayatri Mantra Know Its Meaning and Benefits Gayatri Jayanti
गायत्री जयंती पूजा-विधि - फोटो : istock

गायत्री जयंती पूजा-विधि
 

  • गायत्री जयंती के दिन प्रातः जल्दी उठकर स्नानादि करके स्वच्छ वस्त्र धारण करें। 
  • वस्त्र धारण करने के बाद मंदिर की साफ-सफाई करके गंगाजल छिड़ककर पवित्र करें।
  • इसके बाद मां गायत्री और समस्त देवी-देवताओं को प्रणाम करें व दीप प्रज्वलित करें।
  • मां गायत्री का ध्यान करते हुए पुष्प अर्पित करें। 
  • इसके बाद आसन लगाकर वहीं पर गायत्री मंत्र का जाप करें।
  • जाप पूर्ण हो जाने के पश्चात मां को भोग लगाएं।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed