फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

March Festival 2026 Calendar: मार्च में त्योहारों की बहार, होली से चैत्र नवरात्र तक आएंगे कई बड़े त्योहार

Thu, 26 Feb 2026 10:34 AM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: श्वेता सिंह Updated Thu, 26 Feb 2026 10:34 AM IST
सार

March Vrat Tyohar List: मार्च आध्यात्मिक साधना और नई शुरुआत का प्रतीक है। फाल्गुन से चैत्र माह का परिवर्तन धार्मिक रूप से महत्वपूर्ण माना जाता है। होली, पापमोचनी एकादशी, प्रदोष व्रत और चैत्र नवरात्रि जैसे प्रमुख पर्व इस महीने की विशेष पहचान हैं। इस अवधि में जप, तप और दान का विशेष फल प्राप्त होने की मान्यता है।

विज्ञापन
March 2026 Festival Calendar Holi to Chaitra Navratri March Festival Dates and Details in hindi
March 2026 Vrat Tyohar List - फोटो : amar ujala

हिंदू धर्म में मार्च का महीना आध्यात्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। जैसे ही फाल्गुन मास समाप्ति की ओर बढ़ता है, वातावरण में भक्ति और श्रद्धा का विशेष संचार होने लगता है। इस समय घर-घर में पूजा, व्रत, जप और धार्मिक अनुष्ठानों की धूम रहती है। ऋतु परिवर्तन के साथ यह काल मन और आत्मा की शुद्धि का अवसर भी प्रदान करता है। मान्यता है कि इस अवधि में किए गए तप, दान और साधना का फल कई गुना अधिक प्राप्त होता है, इसलिए श्रद्धालु इस समय को विशेष पुण्य अर्जित करने का श्रेष्ठ अवसर मानते हैं।


Angarak Yog On Holi 2026: होली पर मंगल-राहु की युति, इन राशि वालों के लिए समय रहेगा कष्टकारी
चैत्र माह, जो हिंदू पंचांग का पहला महीना होता है, नई शुरुआत और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है। इस दौरान होली जैसे उल्लासपूर्ण पर्व के साथ-साथ चैत्र नवरात्रि का पावन अवसर भी आता है, जब मां दुर्गा की आराधना की जाती है। साथ ही पापमोचनी एकादशी और प्रदोष व्रत जैसे व्रत आध्यात्मिक साधना को और भी गहन बनाते हैं। यह पूरा महीना भक्तों के लिए सुख, शांति और समृद्धि की कामना के साथ भक्ति में लीन होने का विशेष समय माना जाता है।
Rahu Favourite Zodiac Signs: इन तीन राशियों पर रहती है राहु की कृपा, हमेशा पाती हैं सुरक्षा और सहारा

March 2026 Festival Calendar Holi to Chaitra Navratri March Festival Dates and Details in hindi
मार्च 2026 के व्रत और त्योहार - फोटो : Adobe stock

1 मार्च 2026, रविवार- प्रदोष व्रत
2 मार्च 2026, सोमवार- फाल्गुन चौमासी चौदस
3 मार्च 2026, मंगलवार- होलिका दहन (छोटा होली), वसंत पूर्णिमा व्रत, चंद्र ग्रहण, फाल्गुन पूर्णिमा
4 मार्च 2026, बुधवार- होली, चैत्र महीने का आरंभ हिंदू धर्म का नया साल आरंभ
5 मार्च 2026, गुरुवार- भाई दूज
6 मार्च 2026, शुक्रवार- भालचंद्र संकष्टी चतुर्थी
8 मार्च 2026, रविवार- रंग पंचमी
10 मार्च 2026, मंगलवार- शीतला सप्तमी
11 मार्च 2026, बुधवार- शीतला अष्टमी, बसोड़ा, कालाष्टमी और कृष्ण जन्माष्टमी (मासिक)
15 मार्च 2026, रविवार- कृष्ण नृसिंह द्वादशी, पापमोचिनी एकादशी, मीन संक्रांति
16 मार्च 2026, सोमवार- प्रदोष व्रत
17 मार्च 2026, मंगलवार- मासिक शिवरात्रि
18 मार्च 2026, बुधवार- दर्श अमावस्या
19 मार्च 2026, गुरुवार- युगादी, गुड़ी पड़वा और चैत्र नवरात्रि आरंभ
20 मार्च 2026, शुक्रवार- झूलेलाल जयंती, चंद्र दर्शन
21 मार्च 2026, शनिवार- मत्स्य जयंती, गौरी पूजा, गणगौर
22 मार्च 2026, रविवार- वासुदेव चतुर्थी
23 मार्च 2026, सोमवार- लक्ष्मी पंचमी, मासिक कार्तिगाई
24 मार्च 2026, मंगलवार- संकन्द षष्ठी, रोहिणी व्रत, यमुना छठ
26 मार्च 2026, गुरुवार- राम नवमी, महातारा जयंती, अशोक अष्टमी व्रत, मासिक दुर्गाष्टमी
27 मार्च 2026, शुक्रवार- राम नवमी (इस्कॉन), स्वामीनारायण जयंती
29 मार्च 2026, रविवार- कामदा एकादशी, वामन द्वादशी
30 मार्च 2026, सोमवार- प्रदोष व्रत (शुक्ल)
31 मार्च 2026, मंगलवार- महावीर जयंती


 

March 2026 Festival Calendar Holi to Chaitra Navratri March Festival Dates and Details in hindi
Grah Gochar March 2026 - फोटो : adobe stock
मार्च माह के ग्रह गोचर 
02 मार्च, 2026,  शुक्र का मीन राशि में गोचर
11 मार्च, 2026,   बृहस्पति मिथुन राशि में मार्गी
13 मार्च, 2026,   बुध का कुंभ राशि में उदय
14 मार्च, 2026,   सूर्य का मीन राशि में गोचर
21 मार्च, 2026,   बुध कुंभ राशि में मार्गी
26 मार्च, 2026,   मंगल का कुंभ राशि में उदय
 
विज्ञापन
विज्ञापन
March 2026 Festival Calendar Holi to Chaitra Navratri March Festival Dates and Details in hindi
Holika Dahan 2026 - फोटो : Adobe Stock

होलिका दहन
होलिका दहन का पवित्र पर्व 03 मार्च को मनाया जाएगा, जो इस वर्ष का पहला चंद्र ग्रहण भी है। इस खास दिन होलिका दहन का शुभ समय शाम 06:48 बजे से रात 08:50 बजे तक रहेगा, जब श्रद्धालु आग के सामने भक्ति, आरती और प्रार्थना के साथ बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक इस अनुष्ठान को सम्पन्न करेंगे। अगले दिन 04 मार्च को रंगों और उल्लास के साथ होली का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा।

 

विज्ञापन
March 2026 Festival Calendar Holi to Chaitra Navratri March Festival Dates and Details in hindi
Chaitra Navratri 2026 - फोटो : अमर उजाला
चैत्र नवरात्रि
वैदिक पंचांग के अनुसार, चैत्र महीने के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि 19 मार्च को सुबह 06:52 बजे से आरंभ होकर 20 मार्च को सुबह 04:52 बजे तक रहेगी। इसी प्रतिपदा तिथि के प्रारंभ होते ही चैत्र नवरात्रि का शुभ आरंभ भी 19 मार्च से होगा, जब मां दुर्गा के नौ रूपों की विधिवत पूजा-अर्चना कर भक्त नवउत्साह और आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव करेंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed