फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अनंत चतुर्दशी 2026: 25 या 26 सितंबर कब है अनंत चतुर्दशी ? जानें सही डेट और इस दिन क्या करें

Tue, 22 Sep 2026 03:08 PM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाल
धर्म डेस्क, अमर उजाल Published by: मेघा कुमारी Updated Tue, 22 Sep 2026 03:08 PM IST
सार

Anant Chaturdashi Kab Hai 2026: हर साल भाद्रपद शुक्ल चतुर्दशी तिथि को अनंत चतुर्दशी मनाई जाती हैं। इस दिन विष्णु भगवान की पूजा और कलाई पर 14 गांठों वाला अनंत सूत्र बांधने की विशेष मान्यताएं हैं। आइए इसके महत्व, तिथि और उपायों को जानते हैं।
 

विज्ञापन
Anant Chaturdasi 2026 date shubh muhurat and upay for lord vishnu blessings
Anant Chaturdashi 2026 - फोटो : अमर उजाला AI

Anant Chaturdashi 2026: पंचांग के अनुसार, भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि को अनंत चतुर्दशी मनाई जाती है। यह दिन भगवान विष्णु के अनंत स्वरूप की पूजा के लिए विशेष माना गया है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस शुभ तिथि पर विष्णु जी की पूजा और व्रत करने से जीवन में सुख-समृद्धि बढ़ती हैं। इसके अलावा अनंत चतुर्दशी का दिन गणेश उत्सव के समापन के लिए भी जाना जाता है। इसलिए देशभर में इस दिन श्रद्धालु भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद विधि-विधान से उनका विसर्जन करते हैं। वहीं, पूजा के बाद 14 गांठों वाला अनंत सूत्र बांधने का भी विधान है। इसके प्रभाव से जीवन में आने वाली परेशानियां दूर होती हैं। साथ ही मनोवांछित फल प्राप्त होने लगते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं साल 2026 में अनंत चतुर्दशी कब मनाई जाएगी और इस दिन कौन से काम करना शुभ माना जाता है।



25 सितंबर को गणपति विसर्जन का शुभ समय क्या है? जानें सुबह से रात तक के मुहूर्त

Anant Chaturdasi 2026 date shubh muhurat and upay for lord vishnu blessings
Anant Chaturdashi 2026 - फोटो : Adobe Stock

अनंत चतुर्दशी 2026
पंचांग के अनुसार,  इस साल अनंत चतुर्दशी का पर्व 25 सितंबर 2026, शुक्रवार को मनाया जाएगा। पूजा के लिए शुभ मुहूर्त सुबह 06:28 बजे से रात 11:06 बजे तक है।

पहला श्राद्ध 2026: 26 या 27 सितंबर कब है पहला श्राद्ध? जानें सही डेट और पितृपक्ष का पूरा कैलेंडर

Anant Chaturdasi 2026 date shubh muhurat and upay for lord vishnu blessings
Anant Chaturdashi 2026 - फोटो : Adobe Stock

अनंत चतुर्दशी पर करें ये काम

  • धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, अनंत चतुर्दशी के दिन सूती या रेशम के धागे को हल्दी और कुमकुम से रंगकर उसमें 14 गांठें लगाई जाती हैं। इसके सुख-समृद्धि और शुभता का प्रतीक माना गया है। 
  • इस दिन भगवान विष्णु के अनंत स्वरूप की विधि-विधान से पूजा करें। पूजा के दौरान उन्हें पीले रंग के वस्त्र अर्पित करना शुभ माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Anant Chaturdasi 2026 date shubh muhurat and upay for lord vishnu blessings
Anant Chaturdashi 2026 - फोटो : Adobe Stock
  • अनंत चतुर्दशी के दिन अपनी सामर्थ्य के अनुसार व्रत रखें और जरूरतमंद लोगों को पीली वस्तुओं का दान करें। मान्यता है कि ऐसा करने से भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है।
  • अनंत चतुर्दशी के दिन गणेश उत्सव का समापन होता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की विधि-विधान से पूजा करें और शुभ मुहूर्त में उनका विसर्जन करें। इससे जीवन में सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली बढ़ती हैं।
  • इस दिन जरूरतमंद लोगों को दान करना शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि दान-दक्षिणा करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। साथ ही भाग्य के द्वार भी खुलते हैं।

 

शारदीय नवरात्रि 2026: 10 या 11 अक्तूबर कब होगी कलश स्थापना? जानें मां दुर्गा का वाहन और शुभ मुहूर्त

 

तीसरे पग के लिए राजा बलि ने अपना सिर क्यों किया प्रस्तुत? जानिए परिवर्तिनी एकादशी की रोचक कथा

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed