फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

March 2023 Festival: मार्च में कब है होली और नवरात्रि? देखें सभी व्रत-त्योहारों की लिस्ट

Tue, 28 Feb 2023 01:33 PM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Tue, 28 Feb 2023 01:33 PM IST
विज्ञापन
March 2023 festival list in Hindi Holi Chaitra Navratri Ramadan Ekadashi Vrat Tyohar List in Hindi
मार्च महीने के व्रत त्योहार लिस्ट - फोटो : अमर उजाला

March 2023 festival list in Hindi: मार्च का महीना बहुत सारे त्योहारों को अपने साथ लेकर आ रहा है,इसी महीने में ही होली है और इसी महीने में नवरात्रि का त्योहार है। मार्च का महीना न केवल हिंदू धर्म बल्कि मुस्लिमों के लिए भी बहुत खास रहने वाला है। मार्च महीने में एक तरफ होली, चैत्र नवरात्रि और रामनवमी जैसे बड़े व्रत-त्योहार हैं वहीं दूसरी ओर  रमजान का महीना भी शुरू होगा। चैत्र नवरात्रि के पहले ही दिन से हिंदू नववर्ष विक्रम संवत 2080 का भी आरंभ होगा और इसके साथ ही शब-ए-बारात, गुड़ी पड़वा एकादशी जैसे पर्व भी पड़ेंगे। इसके अतिरिक्त ग्रह नक्षत्रों की बात करें तो मार्च के महीने मे इन चार ग्रहों का राशि परिवर्तन देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं कि मार्च 2023 में कौन-कौन से प्रमुख व्रत त्योहार पड़ रहे हैं। 


 

March 2023 festival list in Hindi Holi Chaitra Navratri Ramadan Ekadashi Vrat Tyohar List in Hindi
मार्च 2023 के प्रमुख व्रत-त्योहार

 

त्योहार  वार  दिनांक 
आमलकी एकादशी शुक्रवार 03 मार्च 
नरसिंह द्वादशी शुक्रवार 03 मार्च 
शनि त्रयोदशी, प्रदोष व्रत (शुक्ल) शनिवार 04 मार्च
फाल्गुन चौमासी चौदस रविवार 06 मार्च
छोटी होली, होलिका दहन, फाल्गुन पूर्णिमा व्रत, लक्ष्मी जयंती, अट्टुकल पोंगल मंगलवार 07 मार्च 
चैत्र  मास आरंभ, होली धुलंडी, शबे बारात बुधवार 08 मार्च
भाई दूज, भातृ द्वितीया गुरुवार 09 मार्च
छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती शुक्रवार 10 मार्च
संकष्टी चतुर्थी शनिवार 11 मार्च
रंग पंचमी रविवार 12 मार्च
शीतला सप्तमी, कालाष्टमी मंगलवार 14 मार्च
मीन संक्रांति, बसोड़ा बुधवार 15 मार्च
पापमोचिनी एकादशी शनिवार 18 मार्च
प्रदोष व्रत (कृष्ण पक्ष) रविवार 19 मार्च
मासिक शिवरात्रि सोमवार 20 मार्च
मंगलवार- चैत्र अमावस्या, दर्श अमावस्या मंगलवार 21 मार्च
चैत्र नवरात्रि आरंभ, गुड़ी पड़वा, झूलेलाल जयंती, चंद्र दर्शन मंगलवार 22 मार्च
चेटी चंड गुरुवार 23 मार्च
गौरी पूजा, मत्स्य जयंती, गणगौर,रमजान आरंभ शुक्रवार 24 मार्च
मासिक कार्तिगाई, लक्ष्मी पंचमी, विनायक चतुर्थी शनिवार 25 मार्च
स्कंद षष्ठी रविवार 26 मार्च
रोहिणी व्रत सोमवार 27 मार्च
नवरात्रि दुर्गा अष्टमी बुधवार 29 मार्च 
राम नवमी, नवरात्रि नवमी  गुरुवार 30 मार्च 
चैत्र नवरात्रि पारण शुक्रवार 31 मार्च

 

March 2023 festival list in Hindi Holi Chaitra Navratri Ramadan Ekadashi Vrat Tyohar List in Hindi
मार्च 2023 के प्रमुख व्रत-त्योहार - फोटो : अमर उजाला

आमलकी एकादशी
यह एक एकादशी होली से ठीक पहले पड़ती है, इसलिए इसे रंगभरी एकादशी कहा जाता है। इस दिन आंवले के पेड़ की पूजा होती है। ऐसी मान्यता है कि आंवले के वृक्ष में भगवान विष्णु का वास होता है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
March 2023 festival list in Hindi Holi Chaitra Navratri Ramadan Ekadashi Vrat Tyohar List in Hindi
मार्च 2023 के प्रमुख व्रत-त्योहार - फोटो : फाइल

होलिका दहन
होलिका दहन को हिंदू धर्म में सबसे बड़ा हवन कहा गया है। इसका धार्मिक और सामाजिक दोनों ही महत्व है। यह त्यौहार भी बुराई पर अच्छाई की जीत के तौर पर बनाया जाता है। 

विज्ञापन
March 2023 festival list in Hindi Holi Chaitra Navratri Ramadan Ekadashi Vrat Tyohar List in Hindi
मार्च 2023 के प्रमुख व्रत-त्योहार - फोटो : istock

भाई दूज 
होली के दूसरे दिन भाई दूज मनया जाता है। भाई-बहन का यह पवित्र त्यौहार भाई के माथे पर तिलक लगाकर किया जाता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed