फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mangala Gauri Vrat 2025: 14 या 15 जुलाई कब रखें मंगला गौरी व्रत? जानिए सही तिथि और पूजा मुहूर्त

Wed, 09 Jul 2025 05:57 AM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Wed, 09 Jul 2025 05:57 AM IST
सार

Mangala Gauri Vrat: सावन का पवित्र महीना 11 जुलाई 2025 से शुरू हो रहा है, जो कि भगवान शिव और माता पार्वती की उपासना के लिए सबसे शुभ माना जाता है।

विज्ञापन
Mangala Gauri Vrat 2025 Date Puja Timing and Spiritual Significance in Hindi
मंगला गौरी व्रत - फोटो : अमर उजाला

Mangala Gauri Vrat 2025: सावन का पवित्र महीना 11 जुलाई 2025 से शुरू हो रहा है, जो कि भगवान शिव और माता पार्वती की उपासना के लिए सबसे शुभ माना जाता है। इस पूरे महीने में जहां सोमवार को शिवजी की विशेष पूजा और व्रत का महत्व होता है, वहीं मंगलवार को मंगला गौरी व्रत रखने की परंपरा है। यह व्रत विशेष रूप से स्त्रियों के लिए अत्यंत फलदायी माना गया है। विवाहित महिलाएं अपने परिवार की सुख-शांति, पति की लंबी उम्र और समृद्ध जीवन के लिए यह व्रत रखती हैं, जबकि अविवाहित कन्याएं उत्तम जीवनसाथी की प्राप्ति की कामना से यह उपवास करती हैं।


Kawad Yatra Samagri 2025: करने जा रहे हैं कांवड़ यात्रा ? जान लें पूजा सामग्री और जरूरी नियम
शास्त्रों के अनुसार, माता पार्वती ने भगवान शिव को पति रूप में पाने के लिए जिन व्रतों का पालन किया था, उनमें मंगला गौरी व्रत भी शामिल है। यह व्रत सावन के प्रत्येक मंगलवार को श्रद्धा और विधिपूर्वक रखा जाता है। इस बार सावन का पहला मंगला गौरी व्रत 15 जुलाई 2025 को रखा जाएगा। इस दिन महिलाएं माँ गौरी की विशेष पूजा करती हैं, व्रत कथा सुनती हैं और सुहाग की वस्तुएँ अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त करती हैं। ऐसा माना जाता है कि यह व्रत नारी जीवन को सौभाग्य, संतोष और स्थायित्व प्रदान करता है।
12 Jyotirlinga: सावन में 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन करने से मिलता है पुण्य, जानें महत्व और इनसे जुड़ी कथाएं

Mangala Gauri Vrat 2025 Date Puja Timing and Spiritual Significance in Hindi
मंगला गौरी व्रत 2025 - फोटो : Instagram

मंगला गौरी व्रत 2025 कब शुरू होगा? 
पहला मंगला गौरी व्रत– 15 जुलाई 2025 
दूसरा मंगला गौरी व्रत – 22 जुलाई 2025 
तीसरा मंगला गौरी व्रत–29 जुलाई 2025
चौथा मंगला गौरी व्रत – 05 अगस्त 2025

 

Mangala Gauri Vrat 2025 Date Puja Timing and Spiritual Significance in Hindi
मंगला गौरी व्रत 2025 - फोटो : Instagram

मंगला गौरी शुभ मुहूर्त
इस वर्ष सावन का पहला मंगला गौरी व्रत 15 जुलाई 2025 (मंगलवार) को रखा जाएगा। इस दिन अभिजीत मुहूर्त, जो कि पूजा-पाठ और शुभ कार्यों के लिए अत्यंत श्रेष्ठ माना जाता है, उपलब्ध रहेगा।
अभिजीत मुहूर्त: प्रातः 11:59 से  दोपहर 12:55 तक
इस शुभ समय में माता गौरी की पूजा, व्रत का संकल्प, कथा श्रवण और दान आदि करने से विशेष पुण्य फल की प्राप्ति होती है। यदि महिलाएं इस मुहूर्त में व्रत की पूजा संपन्न करें तो उन्हें अखंड सौभाग्य और पारिवारिक सुख का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mangala Gauri Vrat 2025 Date Puja Timing and Spiritual Significance in Hindi
मंगला गौरी व्रत 2025 - फोटो : Instagram

मंगला गौरी व्रत मंत्र
सर्व मंगल मांगल्ये शिवे सर्वार्थ साधिके । शरण्ये त्र्यम्बके गौरी नारायणी नमोस्तुते।। इसके अलावा आप ऊं उमामहेश्वराय नम: मंत्र का जप भी कर सकते हैं।

विज्ञापन
Mangala Gauri Vrat 2025 Date Puja Timing and Spiritual Significance in Hindi
मंगला गौरी व्रत 2025 - फोटो : Instagram

मंगला गौरी व्रत का महत्व
मंगला गौरी व्रत को करने से अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है। साथ ही पति को लंबी उम्र, सुखी वैवाहिक जीवन और अविवाहित कन्याओं को मनचाहे वर की प्राप्ति होती है। वहीं अगर कोई संतान प्राप्ति की इच्छा से भी इस व्रत को रखता है को उनको संतान प्राप्ति के योग बनते हैं। वहीं जिन लोगों की कुंडली में मंगल दोष है, वो लोग भी मंगला गौरी व्रत रख सकते हैं। ऐसा करने से मंगल का दोष का प्रभाव कम होता है।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed