फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सर्वार्थसिद्ध और शिव प्रदोष के योग में मनाई जाएगी मकर संक्रान्ति, इन राशियों पर पड़ेगा असर

Sun, 14 Jan 2018 07:34 AM IST
प्रमोद कुमार अग्रवाल, ज्योतिषविद
प्रमोद कुमार अग्रवाल, ज्योतिषविद Updated Sun, 14 Jan 2018 07:34 AM IST
विज्ञापन
makar sankranti 2018 celebrate these special rare coincidence

सूर्यदेव के एक वर्ष में क्रम से बारह राशियों में प्रवेश करने की प्रक्रिया को सूर्य की संक्रांति कहा जाता है। जिस दिन सूर्यदेव मकर राशि में प्रवेश करते हैं, उस दिन मकर संक्रांति मनाई जाती है। मकर संक्रांति के दिन सूर्यदेव के उत्तरायण हो जाने से समस्त शुभ कार्यों का शुभारंभ हो जाता है। हिन्दू संस्कृति में मकर संक्रांति एक ऐसा पावन पर्व है, जिस दिन पवित्र नदियों में स्नान, ध्यान, पूजा-पाठ और श्रद्धानुसार गरीबों को दान करना शुभ फलदायी माना जाता है। 

makar sankranti 2018 celebrate these special rare coincidence

इस वर्ष है सर्वार्थसिद्ध योग 
मकर संक्रांति इस बार 14 जनवरी यानी कल पड़ रही  है। इस दिन सर्वार्थसिद्ध योग होने के साथ-साथ शिव प्रदोष व्रत भी है। इसलिए इस बार मकर संक्रांति के दिन सूर्यदेव और भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने से जीवन में शुभ फल प्राप्त होंगे तथा सकारात्मक ऊर्जा का प्रादुर्भाव भी होगा। 

makar sankranti 2018 celebrate these special rare coincidence

स्‍न्‍ाान-दान से पुण्य मिलेगा
मकर संक्रांति के अवसर पर प्रातः सूर्योदय से पूर्व गंगा, यमुना आदि पवित्र नदियों में स्नान करके सूर्योदय होने पर तांबे के बर्तन में जल, गुड़, लाल चंदन, रोली  और लाल पुष्प लेकर 'ॐ घृणि सूर्याय नमः' मंत्र का निरंतर उच्चारण करते हुए सूर्य देव को अर्घ्य देना चाहिए। अगर पवित्र नदियों में स्नान करना संभव न हो, तो घर पर ही नहाने के पानी में थोड़ा गंगा जल मिलाकर 'ॐ गंगे मां नमः' मंत्र का जप करते हुए स्नान करें। स्नान के बाद श्रद्धानुसार, मूंग की दाल और चावल की खिचड़ी, तिल, गुड़, घी, नमक, तिल और गुड़ या चीनी से बनी गजक, उड़द की दाल आदि के अलावा दैनिक उपयोग में काम आने वाली वस्तुओं का दान गरीबों एवं जरूरतमंदों को करना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
makar sankranti 2018 celebrate these special rare coincidence

बारह राशियों पर प्रभाव
इस वर्ष मकर संक्रांति पर सर्वार्थ सिद्ध योग और रवि योग होने के कारण मकर संक्रांति का मिला-जुला प्रभाव अलग-अलग राशि के जातकों पर देखने को मिलेगा। मिथुन, कर्क, सिंह, तुला, धनु, मकर, कुंभ तथा मीन राशि के जातकों को जहां इस वर्ष धन लाभ हो सकता है, वहीं पारिवारिक और व्यक्तिगत मामलों में तनाव भी हो सकता है। इन जातकों को इस वर्ष यात्राएं करने का भी अवसर मिलेगा। मेष, वृष, कन्या और वृश्चिक राशि के जातकों को इस वर्ष धन हानि का सामना करना पड़ सकता है। इन जातकों को अकारण ही मानसिक चिंता और संतान पक्ष से कष्ट भी हो सकता है। 
 

विज्ञापन
makar sankranti 2018 celebrate these special rare coincidence

करें खास उपाय 
इस वर्ष मकर संक्रांति के अवसर पर चूंकि रवि योग भी है, इसलिए शनिदेव की साढ़े साती और ढैय्या से पीड़ित जातकों को भगवान शिव के मंदिर में जाकर शिव लिंग पर काले तिल, काली उड़द की दाल, गुड़ मिश्रित जल से अभिषेक करना चाहिए। इसके साथ-साथ इस दिन 'ॐ नमः शिवाय' मंत्र का जप करते हुए शिव लिंग का गंगा जल से अभिषेक करना भी शुभ फलदायी है। इससे शत्रुओं से बचाव, यात्रा में लाभ, मानसिक कष्टों से छुटकारा एवं व्यापार में हानि आदि पर रोक लगेगी। 

अमर उजाला के खुला पन्ना से साभार

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed