हर वर्ष फाल्गुन मास में कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को भक्त हर्षोल्लास के साथ महाशिवरात्रि का पावन पर्व मनाते हैं। इस वर्ष महाशिवरात्रि का पर्व 11 मार्च 2021 दिन गुरूवार को पड़ रहा है। इस दिन को शिव और शक्ति के मिलन के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। महाशिवरात्रि पर कई स्थानों पर शिव भक्त भगवान शिव की बारात निकालते हैं। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की उपासना और पूजा-अर्चना विशेष फलदायी होती है। पौराणिक मान्यता के अनुसार महाशिवरात्रि पर भोलेनाथ, मां गौरा के साथ पृथ्वी पर भ्रमण करते हैं और अपने भक्तों की दर्शन देते हैं। महाशिवरात्रि पर कुछ चीजों के दर्शन होना बेहद ही शुभ माना जाता है। इसी तरह से पांच ऐसी चीजों के बारे में बताया गया है जिन्हें शिवरात्रि के पावन पर्व पर सपने में देखना बहुत शुभ संकेत माना जाता है। जानकारों के अनुसार यदि शिवरात्रि पर ये चीजें आपको सपने में दिखाई दे जाएं तो समझिए कि आपके ऊपर भगवान शिव की कृपा होने वाली है। तो चलिए जानते हैं कौन सी हैं वे चीजें।
Mahashivratri 2021: महाशिवरात्रि पर यदि सपने में दिख जाएं ये चीजें, तो समझिए आपके ऊपर है भगवान शिव की अपार कृपा
नंदी बैल
भगवान शिव नंदी की सवारी करते हैं। नंदी महाराज के बिना शिव परिवार की पूजा अधूरी मानी जाती है। यदि शिवरात्रि के पावन पर्व पर सपने में आपके नंदी (बैल) दिख जाए तो समझिए कि भगवान शिव आपसे बेहद प्रसन्नहैं और आपके कार्यों को सिद्धि मिलने वाली है।
त्रिशूल
भगवान शिव सदैव अपने हाथ में त्रिशूल धारण करते हैं। पौराणिक ग्रंथों में मिलने वाले उल्लेख के अनुसार त्रिशूल के तीन शूलों को काम, क्रोध और लोभ का कारक माना गया है। सृष्टि में सामंजस्य बनाए रखने के लिए भगवान शिव त्रिशूल धारण करते हैं। यदि महाशिवरात्रि पर आपको सपने में त्रिशूल दिखाई देता है तो इसका अर्थ होता है कि भगवान शिव की कृपा से आपके समस्त विकारों का नाश होने वाला है।
डमरू
पौराणिक कथाओं के अनुसार भगवान शिव ने चौदह बार डमरू बजाया था। जिसके बाद सृष्टि में सुर और ताल की उत्पत्ति हुई। महाशिवरात्रि के दिन सपने में डमरू देखना बहुत ही शुभ रहता है। यह आपके जीवन में स्थिरता आने का संकेत है। इसका अर्थ होता है कि आपके घर में कोई मांगलिक कार्य जैसे विवाह आदि हो सकता है।
नाग
भगवान शिव अपने गले में वासुकी नाग धारण करते हैं। वासुकी नाग भगवान शिव के परम भक्त थे। समुद्रमंथन के समय वासुकी नाग को रस्सी के स्थान पर प्रयोग किया गया था। भगवान शिव ने उनकी भक्ति से प्रसन्न होकर उन्हें अपने गले में आभूषण का स्थान दिया। यदि शिवरात्रि के पावन पर्व पर आपको सपने में नाग देवता दिख जाएं तो यह धन वृद्धि का संकेत माना जाता है।