फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lohri 2025: लोहड़ी की अग्नि में जरूर डालें ये चीजें, सुख-समृद्धि के साथ हो सकता है भाग्योदय

Sat, 11 Jan 2025 06:45 AM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Sat, 11 Jan 2025 06:45 AM IST
सार

Lohri Puja Samagri: हर साल मकर संक्रांति से एक दिन पूर्व लोहड़ी का त्योहार मनाया जात है। यह त्योहार पंजाब और हरियाणा में विशेष रूप से धूमधाम से मनाया जाने वाला एक लोकप्रिय त्योहार है। इस दिन शाम के समय लोग लोहड़ी की अग्नि जलाते हैं। लोहड़ी की अग्नि में कुछ ऐसी चीजें हैं जिन्हें डालने से लाभ होता है। आइए जानते हैं उन चीजों के बारे में।  

विज्ञापन
Lohri 2025 put these things in the fire of Lohr it may bring you good fortune in hindi
लोहड़ी पूजा सामग्री - फोटो : amar ujala

Pujan Samagri Of Lohri: मकर संक्रांति से एक दिन पहले लोहड़ी का त्योहार मनाया जाता है। यह त्योहार विशेष रूप से  पंजाब और हरियाणा में मनाया जाता है। लोहड़ी में 'ल' का अर्थ है लकड़ी, ओह का अर्थ उपले, और ड़ी का मतलब रेवड़ी।  इन तीनों को मिलाकर बना है लोहड़ी। लोहड़ी पर्व के पीछे कई सारी पौराणिक और ऐतिहासिक कथाएं जुड़ी हुई हैं। इसका मुख्य उद्देश्य प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त करना और नई फसल का स्वागत करना है। 



लोहड़ी मुख्य रूप से किसान समुदाय द्वारा मनाया जाता है। इसलिए इसे फसल का त्योहार भी कहा जाता है। किसान अपनी कटी हुई फसल को अग्नि देवता को अर्पित करते हैं और समृद्धिशाली साल की कामना करते हैं। लोहड़ी का त्योहार सर्दियों के मौसम के अंत और वसंत ऋतु के आगमन का प्रतीक है। लोहड़ी की रात को साल की सबसे लंबी रात माना जाता है। इस दिन के बाद से दिन लंबे होने लगते हैं। लोहड़ी के दिन लोहड़ी की अग्नि में कुछ चीजें डाली जाती हैं जिसे को अग्नि देव को अर्पित करना शुभ माना जाता है। आइए जानते हैं क्या हैं वो वस्तुएं। 

Lord Hanuman: पूरे शरीर पर सिंदूर धारण क्यों करते हैं बजरंगबली? जानें हनुमान जी को क्यों चढ़ाया जाता है सिंदूर

Makar Sankranti 2025 Upay: मकर संक्रांति पर कर लें ये ज्योतिष उपाय, घर में होगी धन वर्षा

Maha Kumbh 2025: पौष पूर्णिमा से माघ पूर्णिमा तक क्यों करना चाहिए मधुसूदन स्नान?  जानें इसका धार्मिक महत्व

Lohri 2025 put these things in the fire of Lohr it may bring you good fortune in hindi
लोहड़ी पूजा सामग्री - फोटो : Freepik

मूंगफली 
लोहड़ी की अग्नि में मूंगफली अर्पित की जाती है। मूंगफली अन्न का प्रतीक है और इसलिए इसे डालकर किसान अपनी फसलों की सुरक्षा की प्रार्थना करते हैं और आने वाले समय में अच्छी फसल की कामना करते हैं। मूंगफली को समृद्धि का प्रतीक भी माना जाता है। लोहड़ी की आग में मूंगफली डालकर लोग अपने घर में सौभाग्य और समृद्धि लाने की कामना करते हैं। किंवदंतियों के अनुसार, मूंगफली को देवी लक्ष्मी का पसंदीदा अन्न माना जाता है। इसलिए लोग लोहड़ी की अग्नि में मूंगफली डालकर देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करते हैं।

Lohri 2025 put these things in the fire of Lohr it may bring you good fortune in hindi
लोहड़ी पूजा सामग्री - फोटो : amar ujala

रेवड़ी 
हिंदू धर्म में अग्निदेव का बहुत महत्व है। लोग अग्निदेव को प्रसन्न करते हैं और लोहड़ी की अग्नि में "रेवड़ी" डालकर सौभाग्य और समृद्धि की प्रार्थना करते हैं। ऐसा माना जाता है कि लोहड़ी की अग्नि में रेवड़ियां डालने से बुरी शक्तियों का नाश होता है और घर में सुख-शांति आती है। कई लोगों का मानना है कि अगर रेवड़ी को लोहड़ी की अग्नि में अर्पित करने से बच्चों को नजर नहीं लगती। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Lohri 2025 put these things in the fire of Lohr it may bring you good fortune in hindi
लोहड़ी पूजा सामग्री - फोटो : Freepik.com

काले तिल 
ज्योतिष शास्त्र में काले तिल का बहुत महत्व है। ज्योतिष शास्त्र में काले तिल का प्रयोग नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए किया जाता है। इसलिए कहा जाता है कि लोहड़ी के दिन बुरी नजर से छुटकारा पाने और अच्छे स्वास्थ्य और सुखी पारिवारिक जीवन की कामना के लिए लोहड़ी की आग में काले तिल डाले जाते हैं। 



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed