फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Krishna Janmashtami 2024: जन्माष्टमी पर घर ला रहे हैं लड्डू गोपाल, तो इन नियमों का जरूर करें पालन

Wed, 21 Aug 2024 05:09 PM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मेघा कुमारी Updated Wed, 21 Aug 2024 05:09 PM IST
विज्ञापन
Krishna Janmashtami 2024 know laddu gopal ko ghar mein rakhne ke niyam disprj
laddu gopal ko ghar mein rakhne ke niyam - फोटो : अमर उजाला

Krishna Janmashtami 2024: हिंदू धर्म में सभी व्रत और त्योहारों का अपना अलग महत्व होता है। इन तिथि के अनुसार देवी-देवताओं की पूजा करने पर मनोवांछित फलों की प्राप्ति होती हैं। हालांकि इनमें कृष्ण जन्माष्टमी को सबसे खास माना जाता है। हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को पूरे देश में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का त्योहार मनाया जाता है। इस साल 26 अगस्त 2024 को कृष्ण जन्माष्टमी है। इस दिन जयंती योग, सर्वार्थ सिद्धि योग और कृत्तिका नक्षत्र का महासंयोग बनेगा। ऐसे में पूजा पाठ से जुड़े कार्य करने पर सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती हैं।



कृष्ण जी का जन्म भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को रोहिणी नक्षत्र के संयोग में हुआ था। इस दिन कृष्ण जी के बाल रूप की पूजा की जाती है। वहीं इस दौरान कुछ लोग लड्डू गोपाल को घर लाते हैं और उनकी विधिनुसार पूजा अर्चना करते हैं। लेकिन क्या आप लड्डू गोपाल को रखने के नियमों के बारे में जानते हैं, अगर नहीं तो आइए जान लेते हैं।

Krishna Janmashtami 2024 know laddu gopal ko ghar mein rakhne ke niyam disprj
laddu gopal ko ghar mein rakhne ke niyam - फोटो : freepik

बच्चों की तरह देखभाल 
लड्डू गोपाल को घर लाने के लिए जन्माष्टमी का दिन बेहद शुभ होता है। अगर आप लड्डू गोपाल को घर ला रहे हैं, तो सबसे पहले जान लें उनकी देखभाल बच्चों की तरह की जाती है। जिस प्रकार एक बच्चे को सुबह लोरी से उठाया जाता है, ठीक वैसे ही लड्डू गोपाल को भी जगाया जाता है।

Krishna Janmashtami 2024 know laddu gopal ko ghar mein rakhne ke niyam disprj
laddu gopal ko ghar mein rakhne ke niyam - फोटो : freepik

स्नान का रखें ध्यान
लड्डू गोपाल को बच्चे की तरह रोजाना स्नान करवाना चाहिए। इस दौरान उन्हें दूध, दही, शहद, गंगाजल, चीनी, आदि से स्नान करवा सकते हैं। फिर आप उन्हें साफ वस्त्र पहनाएं और श्रृंगार करें।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Krishna Janmashtami 2024 know laddu gopal ko ghar mein rakhne ke niyam disprj
laddu gopal ko ghar mein rakhne ke niyam - फोटो : freepik

दिन में 4 बार भोजन
लड्डू गोपाल को घर में रखने का सबसे पहला नियम है कि भोजन में हमेशा सात्विकता होनी चाहिए। साथ ही भोजन का सबसे पहला भोग लड्डू गोपाल को ही लगाएं। उन्हें दिन में 4 बार भोजन कराएं। 

विज्ञापन
Krishna Janmashtami 2024 know laddu gopal ko ghar mein rakhne ke niyam disprj
laddu gopal ko ghar mein rakhne ke niyam - फोटो : अमर उजाला

विधिनुसार पूजा
रोजाना लड्डू गोपाल की पूजा करें। पूजा के दौरान उन्हें माखन-मिश्री, बूंदी के लड्डू और हलवे का प्रसाद भी चढ़ा सकते हैं। इस दौरान उनके गीत और मंत्र से पूरी पूजा संपन्न करनी चाहिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed