दीपावली के अगले दिन भगवान कृष्ण के साथ गोवर्धन पर्वत और गायों की पूजा का विधान है। इसी दिन भगवान कृष्ण को 56 या 108 तरह के पकवान बनाकर भोग लगाया जाता है। अपने इष्ट और परम आराध्य को अर्पित किए जाने वाले इन पकवानों को 'अन्नकूट' कहा जाता है। आइए जानते हैं कि आज गोवर्धन पूजा के दिन भगवान श्रीकृष्ण की कृपा पाने के लिए किस राशि के जातक या जातिका अन्नकूट में किन चीजों को बनाकर विशेष रूप से समावेश करें। एक बात जो ध्यान देने की है, वो यह है कि राशि ग्रह स्वामी के हिसाब से देखी जाएगी। यदि ग्रह स्वामी की राशि के बारे में भान नहीं है, तो उसे बुलाए जाने वाले नाम से राशि का चयन करें।
गोवर्धन पूजा 2018 : अन्नकूट का होता है विशेष महत्व, राशि के अनुसार जरूर लगाएं ये भोग
-डॉ. विनय बजरंगी, ज्योतिषाचार्य व कर्म संशोधक
Updated Thu, 08 Nov 2018 09:25 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन