कार्तिक कृष्ण पक्ष अमावस्या तिथि को मनाया जाने वाला दिवाली का त्योहार विशेष रूप से माता लक्ष्मी की आराधना के लिए होता है। इस बार 7 नवंबर को दीपावली मनाई जाएगी। दीपावली आने से पहले ही इसकी तैयारी काफी दिनों पहले से होने लगती है। सुख-समृद्धि की कामना लिए प्रत्येक व्यक्ति हर साल दीपावली पर अपने घर की सफाई जरूर करता है, ताकि धन की देवी लक्ष्मी उनके घर में वास करे और उनकी आर्थिक परेशानी दूर हो। ऐसा माना जाता है कि मां लक्ष्मी ऐसे घर में नहीं जाती हैं जहां पर गंदगी और और अशुभ चीजें रहती है। मां लक्ष्मी को साफ-सफाई बहुत पसंद होती है। ज्योतिष और वास्तुशास्त्र के अनुसार दीपावली पर घर में टूटी-फूटी चीजें नहीं होनी चाहिए।
दिवाली से पहले घर से तुरंत हटा देनी चाहिए ऐसी 5 अशुभ चीजें, तभी आती हैं महालक्ष्मी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खराब इलेक्ट्रिक समान
यदि आपके घर में कोई इलेक्ट्रिक समान खराब पड़े हैं तो उसे बनवाकर दोबारा इस्तेमाल में ले या फिर दिवाली से पहले घर से बाहर करना न भूलें। खराब पड़े ये बिजली के समान आपके सेहत और सौभाग्य दोनों के के लिए अशुभ साबित होते हैं।
टूटे हुए शीशे की चीजें
यदि आपके घर के किसी भी कोने में टूटा हुआ शीशा रखा है या फिर आपकी खिड़की में टूटे हुए शीशे लगे हैं तो उसे तुरंत घर से बाहर करें और उसकी जगह नया शीशा लगवाएं। घर पर टूटा शीशा रखना अशुभ होता है।
छत के हिस्से को रखें साफ-सुथरा
इस दिवाली के पहले घर की छत साफ करें और पहले से पड़े हुए कूड़ा-कबाड़ या प्रयोग में न लाया जाने वाले समान को घर से बाहर कर दें।
खंडित मूर्तियां
कभी भूलकर भी किसी देवी-देवता की खंडित मूर्ति या तस्वीर की पूजा नहीं करनी चाहिए। दुर्भाग्य को दूर करने के लिए दिवाली से पहले ऐसी फोटो और मूर्तियों को जरूर किसी पवित्र स्थान में ले जाकर दबा दें।