फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Karwa Chauth 2022: क्या होती है करवा चौथ व्रत की सरगी? जानिए इसका महत्व और खाने का शुभ मुहूर्त

Wed, 12 Oct 2022 03:16 PM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Wed, 12 Oct 2022 03:16 PM IST
विज्ञापन
Karwa Chauth Sargi Time 2022 Karva Chauth Sargi Thali Items List In Hindi
क्या होती है करवा चौथ व्रत की सरगी? जानिए इसका महत्व और खाने का शुभ मुहूर्त - फोटो : अमर उजाला
Karwa Chauth Vrat 2022 Sargi Timing: प्रत्येक वर्ष कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ का व्रत रखा जाता है। इस साल 13 अक्टूबर को करवा चौथ है। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती हैं और शाम के समय पूजा करती हैं। रात में चांद को देख कर पूजा के बाद सुहागिन महिलाएं व्रत खोलती हैं। हिंदू धर्म में ऐसी मान्यता है कि जो सुहागिन महिलाएं करवा चौथ का व्रत रखकर विधि-विधान से पूजा करती हैं, उन्हें अखंड सौभाग्यवी होने का वरदान मिलता है। करवा चौथ का व्रत सूर्योदय से पहले सरगी खाकर की जाती है। ये सरगी सास अपनी बहू को देती है। ऐसे में आइए जानते हैं करवा चौथ की सरगी क्या है, इसे खाने का क्या महत्व है और सरगी खाने का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा...? 

 
Karwa Chauth Sargi Time 2022 Karva Chauth Sargi Thali Items List In Hindi
क्या होती है करवा चौथ व्रत की सरगी? जानिए इसका महत्व और खाने का शुभ मुहूर्त - फोटो : iStock

सरगी क्या है?
सरगी एक प्रकार की थाली होती है, जिसमें खाने की कुछ चीजें होती हैं। सरगी की थाली में खाने के अलावा 16 श्रृंगार की समाग्री, ड्रायफ्रूट्स, फल, मिष्ठान आदि होते हैं। सरगी में रखे गए व्यंजनों को ग्रहण करके ही दिनभर निर्जला उपवास रहा जाता है। फिर रात में चांद की पूजा करने के बाद ही व्रत का पारण किया जाता है। करवा चौथ की सरगी सास अपनी बहू को देती है। लेकिन यदि सास न हों तो जेठानी या बहन भी सरगी दे सकती हैं। 

Karwa Chauth Sargi Time 2022 Karva Chauth Sargi Thali Items List In Hindi
क्या होती है करवा चौथ व्रत की सरगी? जानिए इसका महत्व और खाने का शुभ मुहूर्त - फोटो : iStock

सरगी खाने का शुभ मुहूर्त 
ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, करवा चौथ के दिन प्रातः सूर्योदय से पहले यानी भोर में 4 से 5 बजे के बीच सरगी ग्रहण कर लेना चाहिए। सरगी खाने का शुभ मुहूर्त 13 अक्टूबर को सुबह 4 बजकर 46 मिनट से लेकर सुबह 5 बजकर 36 मिनट तक है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Karwa Chauth Sargi Time 2022 Karva Chauth Sargi Thali Items List In Hindi
क्या होती है करवा चौथ व्रत की सरगी? जानिए इसका महत्व और खाने का शुभ मुहूर्त - फोटो : अमर उजाला

सरगी खाने की विधि 

  • सरगी खाने के लिए सबसे पहले जल्दी जाग जाएं और स्नान करके साफ कपड़े पहनें। 
  • फिर सास का आशीर्वाद लें और उनके द्वारा दी गई सरगी ग्रहण करें। 
  • सरगी में तेल-मसाले वाली चीजें न खाएं। 
  • सिर्फ सात्विक चीजें ही खाएं वरना व्रत का फल नहीं मिलता है।   
  • सरगी की थाली में आप मिष्ठान्न, फल, दूध, दही जैसी सात्विक चीजें रख सकती है। 
विज्ञापन
Karwa Chauth Sargi Time 2022 Karva Chauth Sargi Thali Items List In Hindi
क्या होती है करवा चौथ व्रत की सरगी? जानिए इसका महत्व और खाने का शुभ मुहूर्त - फोटो : istock

करवा चौथ तिथि और शुभ मुहूर्त
कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि इस साल 13 अक्टूबर को रात 1 बजकर 59 मिनट पर शुरू होगी और 14 अक्टूबर की रात 3 बजकर 8 मिनट पर समाप्त होगी। वहीं उदिया तिथि के अनुसार करवा चौथ का व्रत 13 अक्टूबर को ही रखा जाएगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed