फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Karwa Chauth 2025: करवा चौथ पर नहीं दिख रहा चांद तो न हों परेशान, ऐसे करें दर्शन

Fri, 10 Oct 2025 05:33 PM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मेघा कुमारी Updated Fri, 10 Oct 2025 05:33 PM IST
सार

Chand Na Dikhe to Kya Karein: कई बार बारिश, घने बादल आदि अन्य कारणों से चंद्रमा दिखाई नहीं देता है। ऐसे में चंद्रदेव को अर्घ्य देने में समस्याएं आती हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि चांद के नजर न आने पर क्या करना चाहिए।
 

विज्ञापन
Karwa Chauth 2025 Chand Na Dikhe To Kya Kare What to do if the moon is not visible
करवा चौथ 2025 - फोटो : अमर उजाला

Chand Na Dikhe to Kya Karein: प्रेम-समर्पण का पर्व आज देशभर में मनाया जा रहा है। यह दिन पति-पत्नी के रिश्तों में विश्वास और मिठास को बढ़ाता है, जिसका इंतजार सभी को साल भर होता है। मान्यता है कि इस दिन निर्जला व्रत रखने पर पति की लंबी उम्र का आशीर्वाद मिलता है और वैवाहिक सुख की कामना भी शीघ्र पूर्ण होती है। इस दिन महिलाएं सोलह श्रृंगार कर करवा माता की पूजा करती हैं और भगवान गणेश-गौरी माता के मंत्रों का स्मरण करती हैं। हालांकि, व्रत का पारण हमेशा चंद्रदेव की पूजा से किया जाता है। लेकिन कई बार बारिश, घने बादल आदि अन्य कारणों से चंद्रमा दिखाई नहीं देता है। ऐसे में चंद्रदेव को अर्घ्य देने में समस्याएं आती हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि चांद के नजर न आने पर क्या करना चाहिए।



Karwa Chauth 2025 Wishes: इस करवा चौथ इन खूबसूरत संदेशों से अपने पार्टनर को दें शुभकामनाएं, रिश्ते होंगे मधुर

Karwa Chauth 2025 Chand Na Dikhe To Kya Kare What to do if the moon is not visible
Karwa Chauth Moon Time - फोटो : Freepik

चंद्रमा दिखाई न दे तो क्या करें?
 

  • करवा चौथ पर अपने शहर में चंद्रमा न दिखाई देने पर मित्र या किसी रिश्तेदार की सहायता से वीडियो कॉल पर उनके शहर में निकले चांद का दर्शन कर व्रत का पारण कर सकती हैं।
  • धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक पानी से भरे कलश या थाली में चांद का प्रतिबिंब बनाकर आप व्रत का पारण कर सकती हैं।


Karwa Chauth 2025: करवा चौथ पर किन शहरों में समय पर दिखेगा चांद और कहां करना पड़ेगा इंतजार

Karwa Chauth 2025 Chand Na Dikhe To Kya Kare What to do if the moon is not visible
धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक करवा चौथ पर चंद्रमा न दिखने पर आप भगवान शिव की पूजा करें। - फोटो : adobe
  • मौसम खराब होने के कारण यदि आपके शहर में चांद नहीं दिख रहा है, तो आप दूसरे शहर जाकर भी चंद्रमा को अर्घ्य दे सकती हैं।
  • करवा चौथ पर चांद निकलने के बाद भी अगर न दिखाई दे, तो आप चांदी का सिक्का चंद्रमा के रूप में पूज सकती हैं। 
  • धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक करवा चौथ पर चंद्रमा न दिखने पर आप भगवान शिव की पूजा करें। इस दौरान महादेव के माथे पर सजाए गए चंद्रमा को अर्घ्य देकर व्रत का पारण करें।


Karwa Chauth Paran Rules: करवा चौथ का व्रत पारण कैसे करें? उपवास खोलने का सही समय और विधि

विज्ञापन
विज्ञापन
Karwa Chauth 2025 Chand Na Dikhe To Kya Kare What to do if the moon is not visible
करवा चौथ पूजा शुभ मुहूर्त - फोटो : Adobe
पूजन शुभ मुहूर्त-  10 अक्तूबर
  • शाम 05:57 मिनट से शाम 07:11 मिनट तक
  • पूजन अवधि- 1 घंटा 14 मिनट
  • करवा चौथ व्रत समय- सुबह 06:19 मिनट से शाम 08:13 मिनट तक
  • करवा चौथ व्रत अवधि- 13 घंटे 54 मिनट
 

Karwa Chauth 2025: करवा चौथ के दिन अर्घ्य के साथ करें इन शुभ मंत्रों का उच्चारण, चंद्र देव होंगे प्रसन्न

विज्ञापन
Karwa Chauth 2025 Chand Na Dikhe To Kya Kare What to do if the moon is not visible
करवा चौथ पर आज 10 अक्तूबर को चांद निकलने का समय - फोटो : adobe
करवा चौथ पर आज 10 अक्तूबर चंद्रोदय का समय ( Karwa Chauth 2025 Moonrise Timing)
 
शहर समय
दिल्ली          रात 08:13
नोएडा            रात 08:13
मुंबई              रात 08:55
कोलकाता        रात 07:41
चंडीगढ़           रात 08:08
पंजाब             रात 08:10
जम्मू                 रात 08:11
लुधियाना          रात 08:11
देहरादून            रात 08:04
शिमला              रात 08:06
पटना                रात 07:48
लखनऊ             रात 08:02
कानपुर              रात 08:06
प्रयागराज           रात 08:02
इंदौर                रात 08:33
भोपाल               रात 08:26
अहमदाबाद        रात 08:47
चेन्नई             रात 08:37
बंगलूरू      रात 08:48
जयपुर            रात 08:22
रायपुर         रात 07:52
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed