फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शारदीय नवरात्रि 2026: आने वाले हैं शारदीय नवरात्रि, यहां देखें पूजा की पूरी सामग्री और कैलेंडर

Tue, 06 Oct 2026 03:57 PM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Tue, 06 Oct 2026 03:57 PM IST
सार

Shardiye Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि का प्रारंभ 11 अक्तूबर 2026 से हो रहा है। नौ दिनों तक चलने वाला यह पर्व भक्तों के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दौरान पूरे विधि-विधान व संपूर्ण सामग्रियों के साथ देवी की उपासना की जाती हैं। इससे देवी की विशेष कृपा और मनोवांछित फलों की प्राप्ति होती हैं।
 

विज्ञापन
shardiye Navratri 2026 date shubh yog and Navratri puja samagri list in hindi
Shardiye Navratri 2026 - फोटो : अमर उजाला AI

Shardiye Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि का प्रारंभ 11 अक्तूबर 2026 से हो रहा है। नौ दिनों तक चलने वाला यह पर्व भक्तों के लिए बेहद खास माना जाता है। मान्यता है कि नवरात्रि के दौरान देवी मां पृथ्वी पर आती हैं और अपने भक्तों पर विशेष कृपा बरसाती हैं। देवी मां के आगमन की खुशी में देशभर में पूजा-पंडाल सजाए जाते हैं और भव्य तरीके से मां की पूजा-अर्चना की जाती है। मान्यता है कि शारदीय नवरात्रि के दौरान देवी मां की पूजा पूरी और शुद्ध पूजा सामग्री के साथ विधि-विधान से करनी चाहिए। ऐसा करने से देवी मां प्रसन्न होती हैं और भक्तों को मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। ऐसे में आइए जानते हैं कि नवरात्रि की पूजा के लिए किन-किन पूजा सामग्रियों की आवश्यकता होती है।


सर्वपितृ अमावस्या को लेकर है कंफ्यूजन? यहां जानें सही डेट और पितरों की कृपा पाने के सरल उपाय

Trending Videos
shardiye Navratri 2026 date shubh yog and Navratri puja samagri list in hindi
Shardiye Navratri 2026 - फोटो : freepik
नवरात्रि पूजा सामग्री
  • लोटा, जल, गंगाजल, मौली, सुपारी, दूर्वा और जटा नारियल रख लें।
  • लाल रंग की नई चुनरी और वस्त्र लें। नथ, गजरा, मांग टीका, कान की बालियां, बिंदी और सिंदूर जैसी श्रृंगार सामग्री भी रखें।
  • फूल-माला, पान, सूखा नारियल और साफ-साबुत चावल का इस्तेमाल करें।
  • पीतल का दीया, रुई की बत्ती और तिल का तेल या घी पहले से रख लें।
  • कपूर और धूप-बत्ती भी पूजा सामग्री में शामिल करें।
  • कंघी, शीशा, चोटी, लाल चूड़ियां, बिछिया, इत्र, महावर, पायल, गले की माला और मेहंदी भी रख सकते हैं।
  • दान देने के लिए अपनी क्षमता के अनुसार चीजें रख सकते हैं।
  • मिट्टी, मिट्टी का पात्र और उसका ढक्कन भी पूजा की आवश्यक सामग्री में शामिल करें।
  • बताशे, फल और मिठाई रखें। अपनी श्रद्धा के अनुसार माता को भोग अर्पित करें।
  • कलावा और रबर बैंड भी साथ में रख लें।

सुख और वैभव के दाता शुक्र होंगे मार्गी: कन्या और मकर समेत इन राशि वालों की सुख-सुविधा में होगा इजाफा

shardiye Navratri 2026 date shubh yog and Navratri puja samagri list in hindi
Shardiye Navratri 2026 - फोटो : freepik

शारदीय नवरात्रि 2026 कैलेंडर

  • 11 अक्तूबर 2026-नवरात्रि का पहला दिन - मां शैलपुत्री पूजा, घटस्थापना
  • 12 अक्तूबर 2026 -नवरात्रि का दूसरा दिन - मां ब्रह्मचारिणी पूजा
  • 13 अक्तूबर 2026 - नवरात्रि का तीसरा दिन - मां चंद्रघंटा पूजा
  • 14 अक्तूबर 2026- नवरात्रि का चौथा दिन - मां कूष्मांडा पूजा
  • 15 अक्तूबर 2026 - नवरात्रि का पांचवां दिन - मां स्कंदमाता पूजा
  • 16 अक्तूबर 2026 - नवरात्रि का छठा दिन - षष्ठी पूजा, मां कात्यायनी पूजा
  • 17 अक्तूबर 2026- नवरात्रि का सातवां दिन - सप्तमी पूजा, मां कालरात्रि पूजा
  • 18 अक्तूबर 2026 - नवरात्रि का आठवां दिन - अष्टमी पूजा
  • 19 अक्तूबर 2026 - नवरात्रि का नौवां दिन - नवमी पूजा

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
shardiye Navratri 2026 date shubh yog and Navratri puja samagri list in hindi
शारदीय नवरात्रि - फोटो : अमर उजाला
घट स्थापना का शुभ मुहूर्त
11 अक्तूबर 2026 को घट स्थापना यानी कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त सुबह 6 बजकर 19 मिनट से 10 बजकर 12 मिनट तक रहेगा। इसके अलावा अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 44 मिनट से दोपहर 12 बजकर 31 मिनट तक रहेगा।

लकी राशियां: शुक्रादित्य योग बदलेगा इन 3 राशि वालों के दिन, बंपर लाभ से लेकर विदेश यात्रा के योग

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed