फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Karwa Chauth 2025: करवा चौथ पर किन शहरों में समय पर दिखेगा चांद और कहां करना पड़ेगा इंतजार

Fri, 10 Oct 2025 07:50 AM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Fri, 10 Oct 2025 07:50 AM IST
सार

Karwa Chauth 2025 Moon Rise Time 10 October: जानिए 10 अक्तूबर को मनाए जाने वाले करवा चौथ व्रत का महत्व, पूजा शुभ मुहूर्त और आपके शहर में चांद के निकलने का समय के बारे में...

विज्ञापन
Karwa Chauth 2025 10 October Moon Rise Time in Different Cities Karwa Chauth Chand Kab Niklega
करवा चौथ 2025 - फोटो : adobe
Karwa Chauth 2025 Moon Rise Time: हिंदू धर्म में करवा चौथ के त्योहार का विशेष महत्व होता है। इस वर्ष करवा चौथ का व्रत 10 अक्तूबर को रखा जाएगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार यह व्रत सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु, सुख-समृद्धि, बेहतर जीवन, अच्छी सेहत और तरक्की के लिए रखा जाता है। करवा चौथ के दिन सुहागिन महिलाएं सूर्योदय से लेकर चंद्रोदय तक निर्जला व्रत रखती हैं। रात को जब चंद्रमा के दर्शन होते हैं तो चंद्रदेव की पूजा करके अर्घ्य अर्पित करते हुए अपने पति के हाथों से पानी पीकर व्रत तोड़ती हैं। चंद्रमा के निकलने से कुछ घंटे पहले शाम को करवा माता की पूजा शुरू होती है, जहां पर सभी सुहागिन महिलाएं 16 श्रृंगार के साथ एकत्रित होकर पूजा करते हैं। पूजा के दौरान करवा चौथ की कथा सुनती है। फिर चांद के निकलने पर छलनी से दर्शन करते हुए चंद्र देव की पूजा की जाती है। 


आइए जानते हैं 10 अक्तूबर को मनाए जाने वाले करवा चौथ व्रत का महत्व, पूजा शुभ मुहूर्त और आपके शहर में चांद के निकलने का समय के बारे में...
Karwa Chauth 2025 10 October Moon Rise Time in Different Cities Karwa Chauth Chand Kab Niklega
करवा चौथ 2025 - फोटो : adobe
करवा चौथ पर चंद्रोदय का समय ( Karwa Chauth 2025 Moonrise Timing)
10 अक्तूबर 2025 को देशभर में करवा चौथ का व्रत मनाया जाएगा। वैदिक पंचांग के अनुसार, 10 अक्तूबर की रात को चंद्रोदय का समय रात 08 बजकर 13 मिनट पर होगा। चंद्रोदय का यह समय देश की राजधानी दिल्ली को मानक मानकर है। लेकिन अलग-अलग शहरों में चांद के निकलने के समय में कुछ बदलाव हो सकता है। 

करवा चौथ पर कब निकलेगा आपके शहर में चांद...

शहर (Karwa Chauth 2025 Moonrise Timing) समय
दिल्ली            Karwa Chauth Moon Time Delhi रात 08:13
नोएडा            Karwa Chauth Moon Time Noida रात 08:13
मुंबई              Karwa Chauth Moon Time Mumbai रात 08:55
कोलकाता       Karwa Chauth Moon Time Kolkata रात 07:41
चंडीगढ़           Karwa Chauth Moon Time Chandigarh रात 08:08
पंजाब              Karwa Chauth Moon Time  Punjab रात 08:10
जम्मू                Karwa Chauth Moon Time Jammu  रात 08:11
लुधियाना          Karwa Chauth Moon Time Ludhiana रात 08:11
देहरादून           Karwa Chauth Moon Time Dehradun रात 08:04
शिमला             Karwa Chauth Moon Time Simla रात 08:06
पटना                Karwa Chauth Moon Time Patna रात 07:48
लखनऊ            Karwa Chauth Moon Time Lucknow रात 08:02
कानपुर             Karwa Chauth Moon Time Kanpur रात 08:06
प्रयागराज          Karwa Chauth Moon Time Prayagraj रात 08:02
इंदौर                Karwa Chauth Moon Time Indore रात 08:33
भोपाल              Karwa Chauth Moon Time Bhopal रात 08:26
अहमदाबाद       Karwa Chauth Moon Time Ahmedabad रात 08:47
चेन्नई                 Karwa Chauth Moon Time Chennai रात 08:37
बंगलूरू              Karwa Chauth Moon Time Bengaluru रात 08:48
जयपुर              Karwa Chauth Moon Time Jaipur रात 08:22
रायपुर              Karwa Chauth Moon Time Raipur रात 07:43


 
Karwa Chauth 2025 10 October Moon Rise Time in Different Cities Karwa Chauth Chand Kab Niklega
करवा चौथ 2025 - फोटो : amar ujala
करवा चौथ 2025 शुभ तिथि
सुहागिन महिलाओं के लिए करवा चौथ व्रत का विशेष महत्व होता है। इस पर्व का इंतजार महिलाओं को बेसब्री से होता है। वैदिक पंचांग के अनुसार हर वर्ष कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर करवा चौथ का त्योहार मनाया जाता है। इस बार करवा चौथ 10 अक्तूबर को है। पंचांग के अनुसार चतुर्थी तिथि 09 अक्तूबर को रात 10 बजकर 54 मिनट से आरंभ हो जाएगी जो 10 अक्तूबर को शाम 07 बजकर 38 मिनट पर समाप्त होगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Karwa Chauth 2025 10 October Moon Rise Time in Different Cities Karwa Chauth Chand Kab Niklega
करवा चौथ 2025 - फोटो : अमर उजाला
करवा चौथ 2025 पूजा शुभ मुहूर्त (Karwa Chauth 2025 Puja Muhurat)
10 अक्तूबर को करवा चौथ पर पूजा के लिए शुभ मुहूर्त शाम 05 बजकर 57 मिनट से लेकर शाम 07 बजकर 07 मिनट तक रहेगा। इस तरह से पूजा के लिए कुल अवधि 01 घंटा 14 मिनट तक रहेगा। 
विज्ञापन
Karwa Chauth 2025 10 October Moon Rise Time in Different Cities Karwa Chauth Chand Kab Niklega
करवा चौथ 2025 - फोटो : adobe
करवा चौथ 2025 चंद्रोदय समय (Karwa Chauth 2025 Moonrise Timing)
करवा चौथ पर चांद के दर्शन करने के बाद ही व्रत पूरा माना जाता है। पंचांग के अनुसार करवा चौथ पर चांद के निकलने का समय दिल्ली शहर को मानक मानते हुए रात 08 बजकर 13 मिनट पर होगा। लेकिन अलग-अलग शहरों में चांद के निकलने के समय में कुछ बदलाव हो सकता है। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed