फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Karwa Chauth 2021 : करवाचौथ आज, जानिए नवविवाहित स्त्रियां किन- किन बातों का रखें ध्यान...

Sun, 24 Oct 2021 08:35 AM IST
विनोद शुक्ला अनीता जैन ,वास्तुविद
अनीता जैन ,वास्तुविद Published by: विनोद शुक्ला Updated Sun, 24 Oct 2021 08:35 AM IST
विज्ञापन
karwa chauth 2021 along with women husbands should also take care of some things only then get the full fruit of karwa chauth
karwa chauth 2021: आपकी पहली करवाचौथ आपके सुनहरे दांपत्य जीवन के यादगार पलों में शामिल हो जाए इसके लिए कुछ ख़ास बातों का ख्याल रखना बेहद ज़रूरी है। - फोटो : istock

Karwa Chauth 2021 Festival : कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी यानि करवा चौथ को सभी विवाहित महिलाएं अपने पति की दीर्घायु, दांपत्य जीवन में प्रेम तथा भाग्योदय के लिए निर्जला व्रत करती हैं। अखंड सौभाग्य की कामना से इस दिन भगवान शिव,चौथ माता का स्वरुप देवी पार्वती और कार्तिकेय के साथ-साथ श्री गणेश जी की पूजा की जाती है। नवविवाहित स्त्रियों के लिए शादी के बाद का पहला करवाचौथ उनके लिए अलग ही एहसास लेकर आता है। 



एक तरफ निर्जल-निराहार रहकर व्रत रखना और दूसरी तरफ इस खास अवसर पर सज-धज कर सबसे सुंदर दिखने की उंमग और साथ ही परिवार के सदस्यों के साथ ताल-मेल बिठाते हुए व्रत के पूजन की विधिवत तैयारी करना एक चुनौती जैसा लगता है। यदि आप भी पहली बार करवाचौथ का व्रत कर रही हैं तो जायज़ सी बात है कि इसे लेकर आप बेहद खुश और उत्साहित भी होंगी। आपके साथ-साथ आपके मायके और ससुराल वाले भी बड़े चाव से व्रत की तैयारियों में जुट रहे होंगे। आपकी पहली करवाचौथ आपके सुनहरे दांपत्य जीवन के यादगार पलों में शामिल हो जाए इसके लिए कुछ ख़ास बातों का ख्याल रखना बेहद ज़रूरी है।

karwa chauth 2021 along with women husbands should also take care of some things only then get the full fruit of karwa chauth
करवा चौथ 2021 - फोटो : Amar Ujala

व्रत के दिन रखें ध्यान
यदि आप नियमित रूप से एक्सरसाइज,वॉक या वर्कआउट करती हैं तो इस दिन ये सब न करें ताकि आपकी ऊर्जा बनी रहे। इस दिन मैडिटेशन कर सकती हैं,इससे आप स्वयं को रिलैक्स महसूस कर सकेंगी। मैडिटेशन आपके शरीर में ऊर्जा के स्तर को संतुलित रखने में मदद करेगा। अगर आप दिनभर तन-मन से रिलैक्स रहेंगी तो जब आप शाम की पूजा के लिए तैयार होंगी तो यकीन मानिए आपकी खूबसूरती अलग ही नज़र आएगी।

karwa chauth 2021 along with women husbands should also take care of some things only then get the full fruit of karwa chauth
करवा चौथ 2021 - फोटो : Amar Ujala

व्रत के दिन जितना हो सके खुद को व्यस्त रखने की कोशिश करें,अपनी पसंद का कोई काम करें मसलन मंत्रोचारण,किताब पढ़ना या ऐसा कोई भी काम जिससे आपको थकान महसूस नहीं हो।और सबसे ज़रूरी है कि व्रत के दौरान अपने मन में यह बात रखें कि आप यह व्रत उसके लिए कर रही हैं जिसको आप सबसे ज्यादा प्यार करती हैं,जिससे आपकी तमाम खुशियां जुडी हुई हैं और खुद को याद दिलाती रहें कि आप अपने जीवनसाथी की फ़िक्र करती हैं,उनकी सलामती की दुआ कर रही हैं।बस आपके व्रत को पूर्ण करने के लिए इससे अच्छा मोटिवेशन और कोई नहीं हो सकता।पति को भी चाहिए कि पत्नी के साथ तैयारियों में उनकी मदद करें,उनका आदर-सम्मान करें क्यों कि एक दूसरे के लिए प्यार और समर्पण भाव के बिना यह व्रत अधूरा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
karwa chauth 2021 along with women husbands should also take care of some things only then get the full fruit of karwa chauth
करवा चौथ 2021 - फोटो : Amar Ujala

सेहत भरी हो सरगी
ससुराल में सास द्वारा नई बहू को बड़े प्यार से मिलने वाली पहली सरगी करवाचौथ के व्रत का सबसे अहम हिस्सा होती है। सौभाग्य की प्रतीक माने जाने वाली सरगी में मिठाई,फल,सेंवईं,पूरी और सूखे मेवे एवं साज-श्रृंगार का सामान दिया जाता है। सरगी का सेवन सुहागन स्त्रियां करवाचौथ के दिन सूर्योदय से पूर्व तारों की छाँव में करती हैं। परन्तु व्रत-परंपरा के बीच अपनी सेहत को अनदेखा करने की ग़लती आप बिल्कुल न करें,संभव हो तो सरगी में तले-भुने खाद्य पदार्थों के सेवन से बचें,हल्का और पौष्टिक खाएं ताकि पूरे दिन एक्टिव रह सकें।फल,दूध,पनीर और मल्टीग्रेन से बने खाद्य पदार्थ सरगी के लिए अच्छे विकल्प साबित हो सकते हैं।सरगी के बाद निर्जल व्रत शुरू हो जाता है जो नवविवाहिताएं निर्जल व्रत न कर सकें वे फल,दूध,दही,जूस,नारियल पानी ले सकती हैं।अधिक मात्रा में चाय और कॉफी के सेवन से बचना बेहतर रहेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed