फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kajari Teej 2025: कजरी तीज पर पूजा के लिए चार सबसे खास मुहूर्त, जानिए इनके बारे में

Mon, 11 Aug 2025 12:50 PM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मेघा कुमारी Updated Mon, 11 Aug 2025 12:50 PM IST
सार

Kajari Teej 2025: इस बार 12 अगस्त 2025 को कजरी तीज है। इस दिन पूजा के लिए कई शुभ योग का निर्माण हो रहा है। आइए इन सभी के बारे में जानते हैं।

विज्ञापन
Kajari Teej 2025 puja muhurat and shubh yog know Teej pujan samagri in hindi,
Kajari Teej 2025 - फोटो : अमर उजाला

Kajari Teej 2025: हर साल भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि पर कजरी तीज का व्रत रखा जाता है। इस दिन महिलाएं पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। इसके अलावा कजरी तीज के शुभ अवसर पर भगवान शिव और देवी पार्वती की पूजा-अर्चना की जाती है। मान्यता है कि इस दिन शिव-पार्वती की जोड़ी की आराधना से जीवन में सुख-समृद्धि वास करती हैं। यही नहीं इसके प्रभाव से संतान प्राप्ति, पति की अच्छी सेहत, धन लाभ और मनचाहा जीवनसाथी पाने के योग भी बनते हैं। इस बार 12 अगस्त 2025 को कजरी तीज है। इस दिन पूजा के लिए कई शुभ योग का निर्माण हो रहा है। आइए इन सभी के बारे में जानते हैं।

Kajari Teej 2025 puja muhurat and shubh yog know Teej pujan samagri in hindi,
कजरी तीज 2025 - फोटो : amarujala

कजरी तीज 2025 तिथि
पंचांग की मुताबिक भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि 11 अगस्त को सुबह 10 बजकर 33 मिनट पर शुरू होगी। यह तिथि 12 अगस्त को सुबह 8 बजकर 40 मिनट पर समाप्त होगी। तिथि के अनुसार 12 अगस्त 2025 को कजरी तीज मनाई जाएगी।

Kajari Teej 2025: वैवाहिक जीवन में खुशहाली के लिए कजरी तीज पर करें ये उपाय और मंत्र जाप

Kajari Teej 2025 puja muhurat and shubh yog know Teej pujan samagri in hindi,
कजरी तीज 2025 - फोटो : istock

कजरी तीज पूजा मुहूर्त

  • ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 23 मिनट से 5 बजकर 6 मिनट तक रहेगा।
  • विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 38 मिनट से 3 बजकर 31 मिनट तक रहने वाला है
  • गोधूलि मुहूर्त शाम 7 बजकर 3 बजे से 7:25 बजे तक है।
  • निशिता काल मुहूर्त रात 12 बजकर 5 मिनट से 12:48 मिनट तक रहेगा।
  • सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 11:52 मिनट से 13 अगस्त की सुबह 5 बजकर 49 मिनट तक रहने वाला है
  • अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 2 मिनट से 3-12:50 मिनट तक रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Kajari Teej 2025 puja muhurat and shubh yog know Teej pujan samagri in hindi,
कजरी तीज 2025 - फोटो : Amar Ujala

कजरी तीज पूजा सामग्री लिस्ट

  • शहद, पंचामृत, बेलपत्र,
  • दूर्वा घास, शमी के पत्ते, सुपारी
  • कलश, भांग, मिश्री,धतूरा
  • अक्षत,बिछुआ
  • श्रीफल,घी,कंघी
  • कपूर,हरी साड़ी, बिंदी,मेहंदी
  • चुनरी, चूड़ियां
  • कुमकुम, सिंदूर, चंदन
  • गंगाजल,गाय का दूध, दही
विज्ञापन
Kajari Teej 2025 puja muhurat and shubh yog know Teej pujan samagri in hindi,
कजरी तीज 2025 - फोटो : freepik
व्रत का पारण का सामान
  • एक लोटा जल
  • रोली, मौली, अक्षत
  • सत्तू और फल
  • चांदी की अंगूठी

Kajari Teej 2025: 12 अगस्त को है कजरी तीज, जानें नीमड़ी पूजन का सही तरीका और शुभ मुहूर्त

Kajari Teej 2025: पति की लंबी आयु के लिए कजरी तीज पर करें ये सरल उपाय, पूरी होगी हर इच्छा




डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed