Sawan 2025: आषाढ़ पूर्णिमा के समाप्त होते ही श्रावण की शुरुआत होती हैं। यह देवों के देव महादेव के प्रिय माह में से एक है, जिसका इंतजार शिव भक्तों को साल भर रहता है। हिंदू धर्म में इसे महाकाल को प्रसन्न और उनकी कृपा पाने का सबसे बड़ा अवसर माना गया है। मान्यता है कि सावन में की गई पूजा-अर्चना का फल साधक को अवश्य मिलता है। यही नहीं लंबे समय से चली आ रही दिकक्तें भी दूर होती हैं।
{"_id":"68651457f1d8c712390c9053","slug":"sawan-2025-date-and-vrat-importance-know-shivling-par-kya-chadhana-chahiye-2025-07-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sawan 2025: शिवलिंग पर इन पांच चीजों को अर्पित करने का क्या मिलता है फल ?","category":{"title":"Festivals","title_hn":"त्योहार","slug":"festivals"}}
Sawan 2025: शिवलिंग पर इन पांच चीजों को अर्पित करने का क्या मिलता है फल ?
Thu, 03 Jul 2025 07:30 AM IST
मेघा कुमारी
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा कुमारी
Updated Thu, 03 Jul 2025 07:30 AM IST
सार
Sawan 2025: इस साल 11 जुलाई से सावन माह की शुरुआत हो रही है और इसका समापन 9 अगस्त 2025 के दिन होगा।
विज्ञापन
Sawan 2025
- फोटो : adobe
Trending Videos
sawan 2025
- फोटो : adobe stock
कब से शुरू हो रहा है सावन ?
इस साल 11 जुलाई से सावन माह की शुरुआत हो रही है और इसका समापन 9 अगस्त 2025 के दिन होगा। इस दौरान सावन के पहले दिन पूर्वाषाढा नक्षत्र और वैधृति योग का संयोग रहेगा।
Sawan 2025
- फोटो : freepik
सावन के सोमवार व्रत की तिथियां
- 14 जुलाई – पहला सोमवार व्रत
- 21 जुलाई – दूसरा सोमवार व्रत
- 28 जुलाई – तीसरा सोमवार व्रत
- 04 अगस्त – चौथा और अंतिम सोमवार व्रत
- इसके बाद 09 अगस्त को सावन पूर्णिमा के साथ यह पावन महीना समाप्त होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Sawan 2025
- फोटो : freepik
शिवलिंग पर अर्पित करें ये खास चीजें
- धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शिवलिंग पर गाय के दूध से बना शुद्ध देसी घी चढ़ाने से महादेव प्रसन्न होते हैं। साथ ही मन से डर भय भी दूर होते हैं।
- शिवलिंग पर शमी के फूल अर्पित करना बेहद शुभ होता है। इससे साधक को रोग से मुक्ति और सांसारिक सुख की प्राप्ति होती हैं।
विज्ञापन
Sawan 2025
- फोटो : freepik
- शिवलिंग पर जल चढ़ाने से व्यक्ति के जीवन में सुख-समृद्धि का वास होता है। आप ध्यान रखें की जल हमेशा धीरे चढ़ाएं।
- सावन महादेव का प्रिय माह है। इस महीने में दूध में चीनी मिलाकर शिवलिंग पर चढ़ाने से मानसिक शांति मिलती है।
- शिवलिंग पर गन्ने का रस चढ़ाने से आर्थिक स्थिति में सुधार और भाग्योदय होता है।