June 2021 Vrat And Festival List: भारत पर्व-त्योहारों का देश है। यहां हर माह में व्रत त्योहार मनाए जाते हैं। ऐसे ही जून का महीना शुरू हो चुका है। यह माह साल का छठा महीना होता है। जून के इस महीने में कई महत्वपूर्ण व्रत एवं त्योहार आ रहे हैं। माह की शुरूआत में जहां अपरा एकादशी एकादशी व्रत रखा जाएगा तो वहीं अंत में ज्येष्ठ पूर्णिमा का व्रत भी पड़ेगा। इस बीच वट सावित्री व्रत, ज्येष्ठ अमावस्या, शनि जयंती आदि त्योहार आएंगे। वट सावित्री व्रत एवं शनि जयंती दोनों ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि को मनाए जाने वाले त्योहार हैं। जून के महीने में उत्तर भारत में भीषण गर्मी पड़ती है। इस कारण जून माह में जल के महत्व को समझाने वाले गंगा दशहरा और निर्जला एकादशी जैसे व्रत-त्योहार भी मनाए जाएंगे। व्रत-त्योहार के अलावा इस महीने सूर्य ग्रहण भी लग रहा है। यह इस साल का पहला सूर्यग्रहण होगा। वैज्ञानिक, ज्योतिष और धार्मिक रूप से सूर्य ग्रहण का भी महत्व होता है। साथ ही इस महीने गायत्री जयंती, कबीरदास जयंती, भौम प्रदोष व्रत, मासिक शिवरात्रि, कालाष्टमी, विनायक चतुर्थी आदि व्रत-त्योहार आएंगे। आइए विस्तार से जानते हैं जून के महीने में कौन-कौनसे प्रमुख व्रत और त्योहार आएंगे और उनकी क्या तिथियां रहेंगी।
June 2021 Vrat And Festival List: जून माह में आएंगे ये प्रमुख व्रत त्योहार, देखें लिस्ट
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रुस्तम राणा
Updated Tue, 01 Jun 2021 02:35 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन