{"_id":"60b23b32e23a1c28e4481755","slug":"kalashtami-2021-june-kalashtami-ke-upay","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kalashtami 2021: कालाष्टमी पर ये उपाय करने से मिलेगा भैरव देव का आशीर्वाद, कष्ट होंगे दूर","category":{"title":"Festivals","title_hn":"त्योहार","slug":"festivals"}}
Kalashtami 2021: कालाष्टमी पर ये उपाय करने से मिलेगा भैरव देव का आशीर्वाद, कष्ट होंगे दूर
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रुस्तम राणा
Updated Sun, 30 May 2021 06:00 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
कालाष्टमी व्रत जून 2021
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ज्येष्ठ माह का कालाष्टमी 2 जून को है। हिन्दू पंचांग के अनुसार, प्रत्येक माह में कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को कालाष्टमी मनाई जाती है। इस दिन शिव शंकर के रुद्र स्वरूप भगवान काल भैरव की पूजा और उपवास करने का विधान है। कालभैरव को काशी का कोतवाल भी कहा जाता है। भगवान काल भैरव की पूजा से भक्तों को भय से मुक्ति मिलती है। कालाष्टमी पर भगवान भैरव को प्रसन्न करने के लिए आप ये उपाय कर सकते हैं।
2 of 7
कालाष्टमी व्रत जून 2021
- फोटो : सोशल मीडिया
काल भैरव को प्रसन्न करने के लिए, उनकी कृपा पाने के लिए कालाष्टमी के दिन भगवान भैरव की प्रतिमा के आगे सरसो के तेल का दीपक जलाएं और श्रीकालभैरवाष्टकम् का पाठ करें। मनोकामना पूर्ण होने तक प्रतिदिन इस उपाय को भक्ति भाव के साथ करें।
3 of 7
कालाष्टमी व्रत जून 2021
- फोटो : अमर उजाला
कालाष्टमी के दिन 21 बिल्वपत्रों पर चंदन से 'ॐ नम: शिवाय' लिखकर शिवलिंग पर चढ़ाएं। इस विधि से पूजन करने पर भगवान भैरव प्रसन्न होंगे और आपकी मनोकामनाएं पूरी होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
कालाष्टमी व्रत जून 2021
- फोटो : सोशल मीडिया
कालाष्टमी के दिन भगवान भैरव को प्रसन्न करने के लिए काले कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं। यदि काला कुत्ता उपलब्ध न हो तो किसी भी कुत्ते को खिलाकर यह उपाय कर सकते हैं। इस उपाय को करने से न सिर्फ भगवान भैरव बल्कि शनिदेव की भी कृपा बरसेगी।
विज्ञापन
5 of 7
कालाष्टमी व्रत जून 2021
- फोटो : सोशल मीडिया
कालाष्टमी के दिन भैरव देव की कृपा पाने के लिए रेलवे स्टेशन पर जाकर किसी कोढ़ी, भिखारी को वस्त्र दान करें। यह उपाय करने से आपको कार्यक्षेत्र में तरक्की में मिलेगी।
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।